iPhone 18 Pro के कैमरा में मिलेगी एक नहीं, दो बड़ी धांसू अपग्रेड, DSLR का छूट जाएगा पसीना

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ऐप्पल के प्रो मॉडल्स हर बार मोबाइल फोटोग्राफी को एक लेवल ऊपर ले जाते हैं. इस बार भी ऐप्पल से ऐसी ही उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने अपकमिंग आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के कैमरा के लिए दो बड़ी अपग्रेड पर काम कर रही हैं. इन अपग्रेड्स की मदद से आईफोन के कैमरा प्रोफेशनल DSLR को टक्कर देने वाले हो जाएंगे. आइए जानते हैं कि आईफोन 18 प्रो के कैमरा में क्या-क्या अपग्रेड्स मिलेंगे और इन मॉडल्स को कब लॉन्च किया जाएगा. 

इन अपग्रेड्स पर चल रहा है काम

आईफोन 18 प्रो में वेरिएबल अपर्चर की रिपोर्ट्स काफी समय से सामने आ रही हैं. वेरिएबल अपर्चर से कैमरा सेंसर तक पहुंचने वाली लाइट को कंट्रोल कर पाता है. इस कारण अगर अंधेरे में फोटो ली जा रही है तो अपर्चर को ज्यादा ओपन किया जा सकता है, जिससे ज्यादा लाइट सेंसर तक पहुंचेगी और ब्राइट फोटो आएगी. वहीं अगर कहीं लाइट ज्यादा है तो ओवर-एक्सपोजर को कम करने के लिए अपर्चर को क्लोज कर दिया जाता है. इससे डेप्थ ऑफ फील्ड पर भी कंट्रोल मिलता है. आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स दोनों ही मॉडल पर यह फीचर आने वाला है. आज से पहले किसी भी आईफोन मॉडल में यह फीचर नहीं दिया गया है. 

यह है दूसरी बड़ी अपग्रेड

अब एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के लिए ऐप्पल बड़े अपर्चर वाला टेलीफोटो कैमरा टेस्ट कर रही है. आईफोन 17 मॉडल्स में ƒ/2.8 अपर्चर वाला टेलीफोटो कैमरा है. इसके कैमरा को 48MP सेंसर में अपग्रेड कर दिया गया था, लेकिन अपर्चर का साइज पुरानी जनरेशन वाला ही रहा था. अब आईफोन 18 प्रो मॉडल्स में बड़ा अपर्चर दिया जा सकता है. इससे कैमरा की लाइट गैदरिंग, शटर स्पीड, बैकग्राउंड सेपरेशन और नॉइस परफॉर्मेंस बेहतर होगी. कुल मिलाकर दोनों ही फीचर्स से आपकी फोटो और बेहतर आएगी.

कब लॉन्च होंगे आईफोन 18 प्रो मॉडल्स?

ऐप्पल हर बार की तरह इस साल सितंबर में आईफोन 18 प्रो मॉडल्स लॉन्च कर सकती है. इनके साथ पहले फोल्डेबल आईफोन और आईफोन एयर 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है. आईफोन 18 सीरीज के स्टैंडर्ड वेरिएंट को अगले साल फरवरी-मार्च में लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

सैमसंग की तगड़ी तैयारी, इसी साल लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्ट चश्मा, मेटा को मिलेगी टक्कर

Read More at www.abplive.com