लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को लोधी समाज ने विश्वेश्वरैया हाल में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय लोधी महासभा (अखिल भारतीय लोधा-लोधी-लोध महासभा) के तहत हुआ, जिसमें समाज ने अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया। सम्मेलन में बीजेपी से जुड़े कई प्रमुख लोधी नेता केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा,कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह अन्य दिग्गज जैसे विपिन कुमार वर्मा डेविड, टी. राजा सिंह आदि मौजूद रहे।
पढ़ें :- अखिलेश ने बीजेपी के षड्यंत्र का किया भंडाफोड़, बोले- भाजपाइयों ने नंदलाल के हस्ताक्षर कर फ़ार्म 7 के सैकड़ों फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनाए, जबकि वो अनपढ़ हैं और अंगूठा लगाते हैं
यह आयोजन लोधी समाज की बड़ी संख्या में भागीदारी के साथ हुआ और इसे एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बीजेपी के भीतर चल रही जातिगत खींचतान (खासकर लोधी बनाम कुर्मी) से जुड़ा है। हाल ही में कुछ विवादों (जैसे बृजभूषण राजपूत और स्वतंत्र देव सिंह पटेल के बीच) के बाद यह सम्मेलन अंदरूनी असंतोष और जातिगत संतुलन का मंच बना। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए सियासी संकेत बताया जा रहा है, जहां ओबीसी वोट बैंक में असंतोष की आशंका जताई जा रही है।
Read More at hindi.pardaphash.com