जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. जहां, भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक देवयानी राणा सरकार के बजट की जमकर आलोचना कर रही थी, और सत्ता पक्ष के विधायक ही उनकी तारीफ कर रहे थे. विधायक देवयानी राणा का यह विधानसभा में पहला भाषण था. जैसे ही विधायक उठीं तो सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक मेज थपथपाते नजर आए. उन्होंने उनके भाषण खत्म होने पर भी ऐसा ही किया.
विधायक राणा के बोलने से पहले विधानसभा स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने विधायकों से पहली बार की विधायक का हौसला बढ़ाने को कहा. पिता देविंदर सिंह राणा के निधन के बाद देवयानी राणा नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से हाल ही उपचुनाव जीता है.
My maiden speech in the J&K Legislative Assembly as MLA Nagrota speaking on the J&K Budget 2026-27 on 7th February 2026@bjp4india @bjp4jnk @bjym4jk #JammuAndKashmir pic.twitter.com/2Ndo7NJAtg
— Devyani Rana (@devyanidsrana) February 7, 2026
देविंदर सिंह राणा जम्मू से नेशनल कॉन्फ्रेंस के पुराने नेता थे. भाजपा में शामिल होने से पहले वह उमर अब्दुल्ला के करीबी रहे हैं. अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद उनका निधन हो गया. उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से उनके इस्तीफे को अपने सियासी करियर का सबसे बड़ा अफसोस बताया था. उनकी मौत के बाद, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक भावुक भाषण दिया था.
यह भी पढ़ें : क्या है पीर पंजाल? जिसे बीजेपी ने बताया च्रंदभागा, जम्मू-कश्मीर में जमकर हो रहा बवाल
उपचुनाव में भी देविंदर सिंह राणा के लिए उमर अब्दुल्ला का लगाव देखने को मिला. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने देवयानी राणा के खिलाफ केवल प्रतीकात्मक चुनाव लड़ा था. यहां तक कि उमर अब्दुल्ला ने नगरोटा में चुनावी भाषण के दौरान भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला.
यह भी पढ़ें : ‘जो पास है वह तो संभाल लो, हमारा क्या करोगे?’, पाकिस्तानी PM के कश्मीर वाले बयान पर उमर अब्दुल्ला
बता दें, शुक्रवार को वित्त विभाग संभालने वाले मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 1.13 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. फिर शनिवार को बजट की आलोचना करते हुए देवयानी राणा ने करीब 12 मिनट भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने बजट को लेकर सरकार की खूब आलोचना की.
Read More at hindi.news24online.com