मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने दिसंबर में जैसे ही अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था, तभी से फैंस काफी एक्साइटेड थे. अब इस कपल को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक कृतिका और गौरव 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
मार्च-अप्रैल में बज सकती हैं शहनाइयां
हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों की मानें तो कृतिका और गौरव मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले हफ्ते में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. दोनों इस वक्त अपने रिश्ते में काफी खुश हैं और शादी को लेकर भी काफी पॉजिटिव हैं. फिलहाल डेट फाइनल करने के साथ-साथ बाकी चीजों पर भी बात चल रही है.
मुंबई में होगी शादी
कपल की शादी मुंबई में ही होगी जहां उनके परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे. अभी वे शादी से जुड़ी रस्मों और फंक्शन्स की डिटेल्स तय कर रहे हैं. हालांकि ये तय है कि शादी का माहौल काफी प्राइवेट और फैमिली ओरिएंटेड रहेगा.
इंडस्ट्री दोस्तों के लिए खास रिसेप्शन
शादी भले ही सादगी से हो लेकिन इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन जरूर रखा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक कृतिका और गौरव मुंबई में ही अपने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक खास रिसेप्शन होस्ट करेंगे जहां कई जाने-माने चेहरे नजर आ सकते हैं.
इंस्टा पोस्ट से शुरू हुई लव स्टोरी की चर्चा
कृतिका और गौरव ने दिसंबर में अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल किया था जब कृतिका ने दोनों की ब्रेकफास्ट डेट की तस्वीर शेयर की थी. इस पोस्ट पर पूजा गौर, अनुप सोनी, अंगद बेदी, नकुल मेहता और दृष्टि धामी जैसे सेलेब्स ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी थी. बाद में दोनों ने नया साल जैसलमेर में भी साथ मनाया था. अब फैंस को बस इनकी शादी की डेट का इंतजार है.
Read More at www.abplive.com