Market Views:कंसोलिडेशन के बाद निवेश के मिलेंगे बेहतर मौके, केमिकल्स, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बनेंगी तेजी – market views consolidation will provide better investment opportunities with growth expected in the chemicals and logistics sectors

Market Views: बाजार में शानदार रिकवरी दिखी। आखिरी घंटे में बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी ने बढ़त के साथ क्लोजिंग ली। FMCG शेयरों में अच्छी खरीदारी रही जबकि रियल्टी, एनर्जी, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। वहीं IT, फार्मा, ऑटो शेयरों पर दबाव देखने को मिला। ऐसे में बाजार की आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए Mirae Asset MF के सीनियर फंड मैनेजर – इक्विटी अंकित जैन (Ankit Jain) ने कहा कि पिछले 18 महीनों में बाजार कंसोलिडेशन में रहा। लिक्विडिटी और मैक्रो कंसर्न बने रहे। पिछले 1 साल में सरकार ने मांग बढ़ाने के कदम उठाए। इनकम टैक्स और GST रेट में कटौती हुई। RBI ने करीब 125 बेसिस पॉइंट की रेट कट की है।

उन्होंने कहा कि बाजार में लिक्विडिटी सुधारने के उपाय किए गए। GDP ग्रोथ में सुधार देखने को मिली और करीब 8% रहा। ट्रेड डील्स पर पॉजिटिव अपडेट रहा। US, UK और EU के साथ समझौते से एक्सपोर्ट को फायदा मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बजट संतुलित और ग्रोथ को सपोर्ट करने वाला है। अब फोकस अर्निंग ग्रोथ पर रहा जबकि अर्निंग डाउनग्रेड कम हुए। आगे लो से मिड डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। कंसोलिडेशन के बाद निवेश के बेहतर मौके मिलेंगे। वैल्युएशन अभी भी रीजनेबल नजर आ रहे है।

मिड, स्मॉल कैप पर आउटलुक पॉजिटिव 

लार्ज, मिड और स्मॉल कैप पर व्यू देते हुए उन्होंने कहा कि अर्निंग रिकवरी सभी सेगमेंट में दिख सकती है। तीनों सेगमेंट में वैल्युएशन रीजनेबल नजर रहे है। अर्निंग ग्रोथ के साथ रिटर्न्स की उम्मीद है। मीडियम टर्म में सभी सेगमेंट अच्छा कर सकते हैं। मिड और स्मॉल में अर्निंग ग्रोथ की कंपाउंडिंग ज्यादा मिलता है। मिड, स्मॉल कैप पर आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है।

फाइनेंशियल सेक्टर के मार्जिन पर कोई बड़ा दबाव नहीं 

फाइनेंशियल सेक्टर के मार्जिन पर कोई बड़ा दबाव नहीं हुआ। अर्निंग आउटलुक बेहतर है। एसेट क्वालिटी भी स्थिर बनी हुई है। वैल्युएशन कंफर्टेबल नजर आ रहा है। फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर की अर्निंग ग्रोथ मजबूत है। वैल्युएशन आकर्षक है । सेक्टर को करेंसी डेप्रिसिएशन से फायदा मिलेगा।

केमिकल्स, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल कंज्यूमेबल्स सेक्टर में बेहतर मौके

कंजम्पशन सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 साल से कमजोर प्रदर्शन रहा जबकि GST, इनकम टैक्स कट से सुधार संभव है। सेक्टर में आगे आगे रिकवरी की संभावना है। बाजार में आगे केमिकल्स, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल कंज्यूमेबल्स सेक्टर में बेहतर मौके बनते नजर आएंगे।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com