Makar Weekly Rashifal 2026 (8 to 14 February): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह 8 से 14 फरवरी का समय मकर राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मकर राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रह सकता है. सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के कार्यों में समय, ऊर्जा और धन खर्च होने से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है. घरेलू समस्याओं का असर आपके करियर और कारोबार पर भी पड़ सकता है, इसलिए निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा.
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें और कनिष्ठ सहयोगियों के प्रति भी व्यवहार सकारात्मक रखें. किसी भी तरह की लापरवाही, अनावश्यक बहस या निजी संबंधों का दिखावा आपके मान-सम्मान को प्रभावित कर सकता है, इसलिए संयम और प्रोफेशनल रवैया बनाए रखें.
व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए. कोई बड़ा कारोबारी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों या शुभचिंतकों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा. धैर्य और विवेक से लिए गए निर्णय आगे चलकर सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं.
पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें. पारिवारिक मामलों को सुलझाते समय माता-पिता या बुजुर्गों की सलाह को महत्व देना लाभकारी रहेगा. इन चुनौतियों भरे समय में जीवनसाथी का सहयोग और भावनात्मक समर्थन आपके लिए संबल बनेगा, जिससे आप परिस्थितियों का बेहतर ढंग से सामना कर पाएंगे.
मकर राशि के लिए उपाय: मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए नियमित रूप से शिवाष्टकं का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Dhanu Weekly Rashifal 2026: अड़चनें बढ़ेंगी, खर्च और टेंशन के बीच धनु राशि वाले संभलकर बढ़ाएं कदम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Read More at www.abplive.com