ईरान-US के बीच ओमान में हुई वार्ता से पिघली बर्फ? अरागची ने क्यों बताया इसे ‘अच्छी शुरुआत’ – iran us nuclear negotiations in oman, araghchi says

ईरान और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच बातचीत का एक नया रास्ता खुलता दिख रहा है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने 6 फरवरी को हुई वार्ता को ‘सकारात्मक शुरुआत’ बताते हुए कहा है कि दोनों पक्ष परमाणु मुद्दे पर चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. ओमान में हुई यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने अपना जंगी बेड़ा समुद्र में उतार रखा है.

अरागची ने ईरानी सरकारी टीवी से कहा, ‘एक बहुत ही सकारात्मक माहौल में, हमारे तर्कों का आदान-प्रदान हुआ और दूसरे पक्ष के विचार हमारे साथ साझा किए गए. यह एक अच्छी शुरुआत थी.’

—विज्ञापन—

यह भी पढ़ें : ईरान में युद्ध की आहट! ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिका का अल्टीमेटम – ‘अभी के अभी देश छोड़ें US नागरिक’

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष ‘बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हुए हैं.’ आगे का रास्ता विचार-विमर्श करके तय किया जाएगा. अरागची ने कहा कि अगले दौर के समय और स्वरूप का फैसला बाद में किया जाएगा. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका अब धमकी नहीं देगा, ताकि बातचीत जारी रह सके.

—विज्ञापन—

न्यूज एजेंसी IRNA के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने जोर देकर कहा कि चर्चा खास तौर पर केवल परमाणु मुद्दे पर केंद्रित थी. उन्होंने कहा कि हम अमेरिकियों के साथ किसी अन्य विषय पर चर्चा नहीं कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : खतरनाक है ईरान की ‘डांसिंग मिसाइल’, जानिए दुश्मनों को कैसे नचाती है अपने इशारों पर?

बता दें, शुक्रवार की यह वार्ता पिछले साल ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता टूटने के बाद पहली मुलाकात थी. पिछले साल इजरायल के साथ 12 दिनों की तनाव और ईरान के परमाणु स्थलों पर हमलों के बाद संबंध और बिगड़ गए थे. इन हमलों में इजरायल के साथ अमेरिका भी था. उस समय ईरान ने इजरायल और कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर जवाब दिया था.


Read More at hindi.news24online.com