
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के बाद रियल्टी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिखी। 6 फरवरी को केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। इससे निफ्टी रियल्टी इंडेक्स एक समय 1 फीसदी तक गिर गया था। बाद में इसमें कुछ रिकवरी आई। दोपहर में 1:36 बजे यह 0.40 फीसदी नीचे था। सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) का शेयर 2 फीसदी तक गिर गया था।
Oberoi Realty सहित रियल्टी शेयरों पर दिखा दबाव
Oberoi Realty का शेयर दोपहर 1:40 बजे 2.04 फीसदी गिरकर 1,517 रुपये चल रहा था। Anant Raj का शेयर 1.06 फीसदी गिरकर 541 रुपये पर चल रहा था। लोढ़ा डेवलपर्स का शेयर 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,044 रुपये था। गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 0.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,682 रुपये पर चल रहा था।
RBI ने मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में नहीं किया बदलाव
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरबीआई के रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने से इंटरेस्ट रेट में स्टैबिलिटी आएगी। इससे हाउसिंग मार्केट में मोमेंटम बना रहेगा। निंबस ग्रुप के सीईओ साहिल अग्रवाल ने कहा कि रेपो रेट 5.25 फीसदी बनाए रखने से हाउसिंग साइकिल को सपोर्ट मिलेगा। उन्होंने कहा कि पॉलिसी, फाइनेंसिंग में स्टैबिलिटी रहने से हाउसिंग सेक्टर को सपोर्ट मिलता है।
इंटरेस्ट रेट में स्टैबिलिटी से हाउसिंग सेक्टर को फायदा
भूमिका ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर उद्धव पोद्दार ने कहा, “हमारा मानना है कि यह स्टैबिलिटी मार्केट कॉन्फिडेंस के लिए बुनियाद का काम करेगी।” यूनियन बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर सरकार का फोकस बने रहने से मार्केट सेंटिमेंट को सपोर्ट मिला है। गौड़ ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौड़ ने कहा कि रिटेल इनफ्लेशन में नरमी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ने से ग्रोथ और एसेट क्रिएशन को सपोर्ट मिलेगा।
शुरुआती गिरावट के बाद मार्केट में दिखी रिकवरी
6 फरवरी को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। लेकिन, बाद में बिकवाली बढ़ने से प्रमुख सूचकांक दबाव में आ गए। आईटी शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। हालांकि, दोपहर 2 बजे तक बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट से उबरने की कोशिश करते दिखे। 2 बजे निफ्टी 23 अंक गिरकर 25,620 पर चल रहा था। सेंसेक्स 51 अंक की तेजी के साथ 83,361 अंक पर चल रहा था।
Read More at hindi.moneycontrol.com