RBI MPC Meeting 2026 Live: नहीं बदली रेपो रेट, 5.25% पर बरकरार; FY26 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.4% – rbi mpc meeting 2026 live updates repo rate rbi monetary policy committee governor sanjay malhotra home loan interest rate

RBI MPC Meet 2026 Live: NBFC नियमों में बदलाव, VRR कैप हटाई

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कम रिस्क वाली एंटिटीज के लिए कंप्लायंस को आसान बनाने के मकसद से कुछ रेगुलेटरी कदमों की घोषणा की। जिन NBFCs को पब्लिक फंड्स का एक्सेस नहीं है और जिनका कोई कस्टमर इंटरफेस नहीं है, उन्हें रजिस्ट्रेशन की जरूरत से छूट देने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। साथ ही, मल्होत्रा ​​ने कहा कि कुछ NBFCs को 1,000 से ज्यादा ब्रांच खोलने के लिए पहले से मंजूरी लेनी होगी। फॉरेन पोर्टफोलियो फ्लो पर गवर्नर ने कहा कि RBI वॉलंटरी रिटेंशन रूट (VRR) के तहत 2.5 लाख करोड़ रुपये की लिमिट हटाने का प्रस्ताव करता है। इससे इस रूट के जरिए इनवेस्टमेंट पर कैप असल में हट जाएगी।

Read More at hindi.moneycontrol.com