US Investment in Pakistan Gold Mine: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर अब पाकिस्तान के खजाने पर है। जी हां, कहने तो पाकिस्तान कंगाल देश है, लेकिन बलूचिस्तान में दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार है और यहां तांबा समेत कई रेयर अर्थ मिनरल्स का खजाना भी है, जिन्हें लूटने का प्लान अमेरिका ने बना लिया है। अमेरिका बलूचिस्तान की रेको डिक खदान में प्रोजेक्ट वॉल्ट के तहत करीब 1।3 बिलियन डॉलर (करीब 117,594,574,500 करोड़ रुपये) का इन्वेस्टमेंट करेगा।
क्या है प्रोजेक्ट वॉल्ट का मकसद?
राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिन पाकिस्तान में 1।3 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट करने की घोषणा की और इस इन्वेस्टमेंट को अमेरिका के नए प्रोजेक्ट ‘वॉल्ट’ का हिस्सा बताया है। इस प्रोजेक्ट का मकसद दुर्लभ खनिज पदार्थों पर एकाधिकार को खत्म करके पूरी दुनिया तक पहुंचाना है। वहीं पाकिस्तान में इतने बड़े इन्वेस्टमेंट की एक कड़ी चीन से भी जुड़ी है, जो रेयर अर्थ एलिमेंट्स का बादशाह है, लेकिन वह उसे अमेरिका तो क्या, किसी भी देश को नहीं देना चाहता, इसलिए अमेरिका ने यह दांव खेला है।
Read More at hindi.news24online.com