बांग्लादेश और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर चुपचाप हाथ मिलाया. अब इसका खुलासा हुआ है. बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने टूर्नामेंट के बहिष्कार के लिए इस्लामाबाद का आभार जताया और कहा कि इस्लामाबाद ने कोलंबो में भारत के खिलाफ एक मैच का बहिष्कार करके बांग्लादेश के बहिष्कार का समर्थन किया है.
नजरुल ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा, “धन्यवाद, पाकिस्तान.” उन्होंने आगे लिखा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान दिया है कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के विरोध में उनके देश ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है.”
क्या है पूरा मामला
नजरुल मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में खेल सलाहकार हैं और सलाहकार का कार्य विभाग के मंत्री के समान है. असल में नजरुल उस अंतरिम सरकार में खेल मंत्री हैं, जो जुलाई-अगस्त 2024 के आंदोलन में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बनाई गई. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को शरीफ सरकार ने कोलंबो में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मैच छोड़ने के लिए कहा है, क्योंकि बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं के कारण मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को यह मैच खेलने के लिए कहा गया है.
क्या कहा था पाकिस्तानी पीएम ने
नजरुल का धन्यवाद पत्र पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान के एक दिन बाद आया है. इस्लामाबाद में एक सरकारी बैठक में शरीफ ने कहा, “हमने टी20 विश्व कप पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.” उन्होंने आगे कहा, “हमने बहुत सोच-समझकर यह रुख अपनाया है और हमें बांग्लादेश के साथ पूरी तरह खड़ा होना चाहिए. मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही उचित निर्णय है. हम बांग्लादेश के साथ हैं.”
इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का यह दावा कि भारत उसके क्रिकेटरों के लिए सेफ नहीं है, उसके अपने ही विरोधाभासों के कारण धराशायी हो गया क्योंकि ने बांग्लादेशी निशानेबाज को एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में खेलने की अनुमति दे दी है.
ये भी पढ़ें
ईमानदारी हो तो ऐसी! चोरी करने पहुंचा तो पब्लिक ने कर दी पिटाई, थाने जाकर खुद चोर ने रिपोर्ट लिखवाई
Read More at www.abplive.com