नेहरू और इंदिरा गांधी ने भारतीयों के लिए क्या कहा था? जिसका जिक्र कर PM मोदी ने कांग्रेस को लपेटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे. वहीं, अपने भाषण में पीएम मोदी ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के एक बयान का हवाला दिया और कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई.

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस आरोप लगाया कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से देश के नागरिकों को ‘समाधान’ नहीं, बल्कि ‘समस्या’ मानने की रही है. इंदिरा गांधी के भाषण को कोट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंदिरा जी, नेहरू जी को देश के लोग समस्या लगते हैं. क्या किसी देश के प्रमुख को ऐसा लग सकता है? यह फर्क है उनके और हमारे एप्रोच में. आज हम मानते हैं कि हमारे पास 140 करोड़ समाधान हैं.

—विज्ञापन—

इंदिरा गांधी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी के एक पुराने भाषण को कोट किया जो उन्होंने भारत में नहीं बल्कि ईरान की यात्रा के दौरान दिया था. सलेक्‍टेड स्‍पीचेज एंड राइट‍िंग ऑफ इंद‍िरा गांधी की लाइंस कोट करते हुए प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी के शब्दों को दोहराया.

इसमें इंद‍िरा गांधी कह रहीं, ‘जब पूछा गया कि उनके पास कितनी समस्याएं हैं, तो मेरे पिता ने एक बार उत्तर दिया था- ‘350 मिलियन’ (35 करोड़), जो उस समय हमारी जनसंख्या थी. अब जनसंख्या 570 मिलियन (57 करोड़) है, इसलिए मेरी समस्याओं का पैमाना भी वही है.’

—विज्ञापन—

इस कोट को पढ़ने के बाद पीएम मोदी ने सवाल पूछा कि क्या कोई ऐसा नेता हो सकता है जिसे अपनी ही देश की जनता समस्या लगे? उन्होंने कहा, पिता को 35 करोड़ लोग समस्या लगते थे और बेटी को 57 करोड़ लोग समस्या लगे. क्या कोई अपने ही नागरिकों को समस्या मान सकता है?

खच्चर से जुड़ा किस्सा भी सदन में गूंजा

अपने भाषण में पीएम मोदी ने एक और पुराने किस्से को याद किया, जो एक खच्चर से जुड़ा था. पीएम मोदी ने एक बुक के कुछ पन्नों को पढ़ते हुए कहा, पहाड़ी इलाकों में खच्चर चाहिए थे, लेकिन फिर भी जीप भेजी गई और कह दिया कि पैसे तो इसी के मिलेंगे, क्योंकि खच्चर हमारी पॉलिसी में नहीं है.


Read More at hindi.news24online.com