
NBFC सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 16 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी 2026 है।
इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।
शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। सुंदरम फाइनेंस ने कहा है कि डिविडेंड का पेमेंट 25 फरवरी को या उसके बाद किया जाएगा।
इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 14 रुपये का अंतरिम और 21 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।
सुंदरम फाइनेंस का शेयर बीएसई पर 5 फरवरी को 5315.45 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 59000 करोड़ रुपये है।
शेयर 3 साल में 130 प्रतिशत और 3 महीनों में 11 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 5453.55 रुपये और एडजस्टेड लो 4200 रुपये है।
हाल ही में सुंदरम फाइनेंस के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान जुटाए जाने वाले फंड की लिमिट 13000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 16000 करोड़ रुपये कर दी।
यह फंड प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर एक या एक से अधिक चरणों में नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स को जारी करके जुटाया जाएगा।
अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1910.97 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 402.87 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 6520.44 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1542.65 करोड़ रुपये रहा।
Read More at hindi.moneycontrol.com