एक्टर अभिषेक बच्चन ने 5 फरवरी को 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने उन्हें बर्थडे विश किया है. ऐश्वर्या ने अभिषेक की बचपन की फोटो शेयर की है, इसमें अभिषेक की आंखें दिख रही हैं. पोस्ट में ऐश्वर्या अभिषेक को बेबी पापा कहा.
ऐश्वर्या राय ने शेयर की ये पोस्ट
ऐश्वर्या राय ने पोस्ट कर लिखा- हैप्पी हैप्पी 50 परसेंट बर्थडे डियरेस्ट बेबी पापा. बहुत सारा प्यार, शांति, खुशी, संतोष और अच्छी हेल्थ मिले. गोल्डन रहिए. प्यार में शाइन करिए.
ऐश्वर्या और अभिषेक की पर्सनल लाइफ
बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन फिल्म गुरु के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे. 2007 में उन्होंने शादी की थी. उनकी शादी ग्रैंड तरीके से हुई थी. इस शादी में कई बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचे थे. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी. कपल ने 2011 में बेटी आराध्या का वेलकम किया था.
ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. कुछ समय पहले दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आई थीं. हालांकि, अभिषेक ने इससे इनकार किया था. दोनों को साथ में भी स्पॉट किया जाता है. वो बेटी आराध्या के स्कूल के एनुअल फंक्शन में भी पहुंचे थे. इस दौरान ऐश्वर्या राय की मां वृंदा राय और अमिताभ बच्चन भी थे. ऐश्वर्या राय को ज्यादातर बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है.
ऐश्वर्या राय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म मणिरत्नम की पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट 2 में नजर आई थीं. वहीं अभिषेक को 2025 में फिल्म हाउसफुल 5 में देखा गया था. इसके अलावा 2024 में वो फिल्म I Want to Talk में दिखे थे. फिल्म में अभिषेक की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी.
Read More at www.abplive.com