PM Modi Speech in Rajya Sabha: राज्यसभा में पीएम मोदी ने विपक्षियों को शायराना अंदाज में तंज कसा. आम आमदी पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने शायरी के साथ तंज कसा, उन्होंने आम आदमी पार्टी और विपक्षिओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, ऐसे लोग काफी कुछ बोल रहे थे जिनकी पूरी सरकार शराब में डूब गई. उन्होंने शायराना अंदाज में तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, कांग्रेस सभी विपक्षी पार्टियों को जमकर फटकार लगाई.पीएम मोदी ने कहा- ‘तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे’
मोदी का शायराना अंदाज
“तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे“
पीएम मोदी ने भाषण के दौरान कहा कि, कांग्रेस हो, टीएमसी हो, डीएमके हो या लेफ्ट हो. सभी दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे हैं. सभी सत्ता के भागीदार रहे हैं. राज्यों में भी उन्हें सरकारें चलाने का अवसर मिला है. लेकिन इनकी पहचान सिर्फ अपनी जेब भरने का काम करने के लिए बनी. नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने और उनकी प्राथमिकता नहीं थी. आज डील की चर्चा होती है तो गर्व से कहते हैं और तब डील की चर्चा होती थी तो बोफोर्स डील आ जाता था… ये डील होते थे.
ये भी पढ़ें – राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में बने 2004 जैसे हालात, PM मोदी के भाषण के बिना ही पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव
धन्यवाद प्रस्ताव में ट्रेड डील का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव का जबाव देते हुए हाल ही में हुई ट्रेड डील का जिक्र किया, पीएम मोदी ने कहा कि, पूरी दुनिया भारत की ट्रेड डील की तारीफ कर रही है. विश्व में अस्थिरता को लेकर जो चितां थी वह कम हुई और हमारे युवाओं के लिए दुनिया का बाजार खुल रहा है. इसको लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने यह भी बताया कि, भारत अनेक देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील पर साइन कर रहा है.
Read More at hindi.news24online.com