टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलटफेर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फिर बनी दर्शकों की पहली पसंद

TV TRP Week 4: टीवी दर्शकों को हर हफ्ते जिस रिपोर्ट का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, वह है टीआरपी लिस्ट. इस हफ्ते ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने Tv TRP Week 4 के आंकड़े जारी कर दिए हैं. इस बार की लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसने दर्शकों को चौंका दिया है.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की शानदार वापसी

लंबे समय बाद स्मृति ईरानी का सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर टीआरपी लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है. शो को इस हफ्ते 2.2 की रेटिंग मिली है, जिसके साथ इसने नंबर 1 की कुर्सी अपने नाम कर ली. कहानी में आए नए मोड़ और नॉस्टैल्जिया फैक्टर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

‘अनुपमा’ को दूसरा स्थान, फिर भी लोकप्रियता बरकरार

रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ इस हफ्ते टॉप पोजिशन से फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. शो को भी 2.2 की रेटिंग मिली है. हालांकि रैंक बदली है, लेकिन शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं दिख रही. इमोशनल ड्रामा और नए ट्विस्ट अब भी दर्शकों को बांधे हुए हैं.

‘नागिन 7’ को लगा झटका

पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर रहने वाला प्रियंका चाहर चौधरी का शो ‘नागिन 7’ इस बार तीसरे स्थान पर आ गया है. शो को 2.1 की रेटिंग मिली है. कहानी की धीमी रफ्तार और बदलते ट्रैक को इसकी गिरती रेटिंग की वजह माना जा रहा है.

चौथे और पांचवें नंबर पर ये शोज

शरद केलकर का शो ‘तुम से तुम तक’ दर्शकों का भरोसा जीतने में कामयाब रहा है और 1.9 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है. वहीं, सेलेब्रिटी कुकिंग और कॉमेडी से भरपूर ‘लाफ्टर शेफ 3’ ने भी 1.9 रेटिंग हासिल कर पांचवां नंबर अपने नाम किया.

टॉप 10 टीआरपी लिस्ट में बाकी शोज का हाल

टीआरपी लिस्ट में ‘वसुधा’ ने 1.8 रेटिंग के साथ छठा स्थान पाया है. ‘गंगा माई की बेटियां’ सातवें नंबर पर है. ‘उड़ने की आशा’ आठवें, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नौवें और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 1.6 रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर रहा.

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट साफ दिखाती है कि दर्शक अब कंटेंट को लेकर ज्यादा चुनिंदा हो गए हैं. मजबूत कहानी, इमोशनल कनेक्ट और नए ट्विस्ट ही किसी शो को टॉप तक पहुंचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आठ साल बाद आमने-सामने आएंगे अरमान और अभीरा, बढ़ेगा इमोशनल ड्रामा

The post टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलटफेर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फिर बनी दर्शकों की पहली पसंद appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com