
भारती एयरटेल का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 55 प्रतिशत गिर गया। आंकड़ा 6630.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 14781.2 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 19.6 प्रतिशत बढ़कर 53981.6 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 45129.3 करोड़ रुपये था।
भारती एयरटेल में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 48.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 11.35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।
Read More at hindi.moneycontrol.com