Angarak Yoga 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल और राहु को कठोर ग्रहों में गिना जाता है. फरवरी 2026 में इनका संयोजन कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम से भरा साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इन शुभ राशियों के बारे में.
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, फरवरी 2026 में कई ग्रहों के परिवर्तन देखने को मिलेंगे. राहु और मंगल शनि की राशि में कुंभ में युति करेंगे, तो वहीं 23 फरवरी 2026 को सुबह 11.57 बजे मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जिससे अंगारक योग बनेगा.
अंगारक योग 2026 का प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए दसवें भाव में यह युति करियर में कई अहम बदलाव के संकेत दे रहा है. नई भूमिकाओं और वरिष्ठों से प्रशंसा की आशा रखें. सरकारी मामले में चीजें आपके पक्ष में रहेगा. नेतृत्वकर्ता की अहम भूमिका अदा कर सकते हैं. व्यापार में आर्थिक सुधार के साथ लाभ कमाने के भरपूर मौके मिलेंगे. लेकिन इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.
आपके नौवें भाव में यह सौभाग्य का कारण बन सकता है. विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. पैतृक संपत्ति से जुडे़ मामलों में चीजें आपके पक्ष में रहेंगी. उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए यह समय काफी खास रहने वाला है. भाग्य से आपके लंबित कार्य पूरे होंगे और नए व्यापारिक सौदे हो सकते हैं.
क्या कृष्ण आज भी वृंदावन में विचरण करते हैं? जानिए इस रहस्यमयी जीवंत नगरी की सच्चाई
मंगल वृश्चिक राशि का स्वामी
मंगल वृश्चिक राशि का स्वामी है, इस वजह से यह योग महत्वपूर्ण निर्णय साबित हो सकता है. लंबे समय से लंबित ऋण वसूल होंगे. अचानक से धन लाभ होने की उम्मीद है. साहस और आत्मविश्वास में वृ्द्धि होगी. नए बिजनेस को शुरू करने की योजना साकार होगी.
आय में वृद्धि होने के साथ इच्छाएं पूरी होंगी. यह अवधि आपके करियर और प्रेम जीवन में सफलता लाएगी. साहसिक निर्णय लेने के साथ दीर्घकालिक योजनाएं पूरी होंगी. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार होगा. सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होने के साथ तरोताजा महसूस करेंगे.
अंगारक योग अपार ऊर्जा प्रदान करता है, लेकिन मंगल और राहु के आक्रामक प्रभाव से सावधान रहने की जरूरत है. अनावश्यक गुस्से से बचने की सलाह है ताकि मतभेद कम हो. सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है. जल्दबाजी में काम करने से बचें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Read More at www.abplive.com