
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि की शुरुआत चॉल से होती है. नई फैक्ट्री के उद्घाटन में जाने के लिए तुलसी तैयार होती है. तभी अचानक नोइना वहां पहुंच जाती है और तुलसी से बात करती है. नोइना बिना वक्त गंवाए तुलसी को ऑर्डर देती है कि वह शांति निकेतन में शिफ्ट हो जाए. इस पर तुलसी हैरान होकर वजह पूछती है. नोइना बताती है कि सुहानी मुंबई लौट आई है और बाबजी को लगता है कि तुलसी और मिहिर अब भी साथ हैं. नोइना कहती है कि कन्फ्यूजन से बचने के लिए तुलसी का वहां रहना जरूरी है.
तुलसी का साफ इनकार
तुलसी, नोइना को मना कर देती है. वह कहती है कि न वह चॉल छोड़ेगी और न किसी का ऑर्डर मानेगी. इस पर नोइना ताना मारती है कि एक वक्त था जब तुलसी, मिहिर की पत्नी थी और वह सिर्फ बिजनेस पार्टनर. अब हालात बदल चुके हैं. तुलसी भी करारा जवाब देती है कि नोइना अभी मिहिर की पत्नी नहीं है. ये सुनकर नोइना को काफी गुस्सा आता है. दूसरी तरफ स्कूल के प्लेग्राउंड में परी और अजय बच्चों की राइम्स क्लास के दौरान आमने-सामने आ जाते हैं. बातचीत के दौरान परी बीते वक्त के लिए माफी मांगती है और अजय कहता है कि वह आगे बढ़ चुका है.
तुलसी और मिहिर आए साथ में
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि फैक्ट्री में तुलसी और मिहिर एमओयू साइन करते हैं. एक पल के लिए दोनों के बीच पुरानी नजदीकियां दिखती हैं, जिसे सब महसूस करते हैं. नोइना तुरंत मिहिर को अलग ले जाकर डील तोड़ने की बात करती है, लेकिन मिहिर मना कर देता है. इसके बाद देव, सुहानी को लेकर वहां पहुंचता है. नोइना खुद मानती है कि उसने जानबूझकर सुहानी को बुलाया था. उद्घाटन के वक्त मजदूर तुलसी का स्वागत करते हैं. तुलसी पूजा करती है, लेकिन आखिरी पल में नोइना रिबन काट देती है, जिससे तुलसी और विरानी परिवार दुखी रह जाता है.
यह भी पढ़ें– Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रणविजय की चाल पर तुलसी का पलटवार, विरानी इंडस्ट्री की नीलामी आखिरी वक्त पर रुकी
The post फैक्ट्री ओपनिंग में नोइना ने छीना तुलसी का हक, परी-अजय की मुलाकात appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com