Healthy Foods That Harm The Heart: आज के समय में हेल्दी खाना चुनना भी किसी बड़े लक्ष्य को अचीव कर लेने से कम नहीं लगता. पैकेट पर लिखे नेचुरल, हार्ट-फ्रेंडली या होलसम जैसे दावे धीरे-धीरे हमारी आदतें बना देते हैं और हमें भरोसा दिलाते हैं कि हम सही खा रहे हैं. लेकिन चमकदार लेबल और न्यूट्रिशन के बड़े शब्दों के पीछे कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिन्हें आमतौर पर सेहतमंद माना जाता है, पर वे चुपचाप दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
हार्ट फेल्योर और हार्ट ट्रांसप्लांट में विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिमित्री यारानोव ने 22 नवंबर को इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसे ही 6 “हेल्दी” माने जाने वाले फूड्स के बारे में बताया, जो कुछ लोगों के लिए दिल के लिए जोखिम भरे हो सकते हैं. डॉ. यारानोव ने अपने कैप्शन में लिखा कि “जिन चीजों को लोग हेल्दी मानते हैं, वही आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकती हैं. बात यह नहीं कि ये फूड्स बुरे हैं, बल्कि यह कि आपका दिल, किडनी और दवाइयां यह तय करती हैं कि शरीर नमक, पोटैशियम और मेटाबॉलिज्म को कैसे संभालेगा.”
केला
केला पोटैशियम से भरपूर होता है. लेकिन अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही या आप स्पिरोनोलैक्टोन या एआरएनआई जैसी दवाएं ले रहे हैं, तो शरीर में पोटैशियम खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है, जो दिल की धड़कन पर असर डाल सकता है.
ग्रेपफ्रूट
ग्रेपफ्रूट कुछ दवाओं को तोड़ने के लिवर के प्रोसेस में दखल देता है. ट्रांसप्लांट मरीजों या खास दवाएं लेने वालों में इससे दवाओं का स्तर सुरक्षित सीमा से बहुत ऊपर जा सकता है.
पालक
पालक भी पोटैशियम से भरपूर होता है और यह वॉरफरिन जैसी ब्लड थिनर दवा के असर को प्रभावित कर सकता है. डॉ. यारानोव कहते हैं, पालक हेल्दी है, लेकिन यहां ‘ज्यादा खाना” नहीं, बल्कि नियमित और संतुलित मात्रा मायने रखती है.
सोया सॉस
सोया सॉस में सोडियम बहुत ज्यादा होता है. इससे शरीर में पानी रुक सकता है. डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि “सिर्फ एक सुशी नाइट के बाद अगला दिन सांस फूलने और वजन बढ़ने के साथ शुरू हो सकता है.”
लिकोरिस
असली काली लिकोरिस ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है और पोटैशियम कम कर सकती है. यह अक्सर चाय, सप्लीमेंट या फ्लेवर वाले प्रोडक्ट्स में छुपी रहती है, बिना लोगों को पता चले.
शराब
शराब सीधे तौर पर दिल के लिए ज़हर की तरह काम करती है. कई मरीजों में दिल की सेहत बिगड़ने की एक बड़ी वजह शराब भी रही है.
डॉ. यारानोव बताते हैं कि खाना सिर्फ “अच्छा” या “बुरा” नहीं होता. वह आपकी दवाओं, टेस्ट रिपोर्ट और हार्ट की हालत के साथ मिलकर असर करता है. इसलिए जरूरी है कि पने शरीर को समझें, अपने नंबर जानें और अपनी सेहत से एक कदम आगे रहें.
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
Read More at www.abplive.com