दिशा पटानी को डेट कर रहे हैं तलविंदर? सिंगर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मुझे अभी भी प्यार हो…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. उनके सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू संग डेटिंग के रूमर्स फैले हुए हैं. दरअसल कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी में दोनों के एक साथ दिखने के बाद से लोग उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं. वहीं अब, एक इंटरव्यू में, तलविंदर ने आखिरकार दिशा के साथ अपने अफेयर के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

दिशा पटानी संग डेटिंग रूमर्स पर क्या बोले तलविंदर?
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या वह सच में दिशा के साथ रिलेशनशिप में हैं, तलविंदर ने कहा, “हम शादी से ठीक पहले एक-दूसरे को जानने लगे थे, और यह सारा अटेंशन हमारे लिए अनएक्सपेक्टेड था. हम दबाव या अफवाहों के आगे झुकना नहीं चाहते. हम अभी भी खुद को जान रहे हैं, खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर वे रूमर्स फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं अफवाहों को अफवाहें ही रहने दूंगा.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या अब वह प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो सिंगर ने जवाब दिया, “मुझे हर दिन प्यार होता है, मुझे अभी भी प्यार हो रहा है.”

तलविंदर और दिशा पटानी के डेटिंग की अफवाहें
दिशा और तलविंदर के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले तब उड़ीं जब उन्हें उदयपुर में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों में एक साथ समय बिताते देखा गया. एक हफ़्ते बाद, उन्हें लोलापालूजा इंडिया 2026 में लाइव दर्शकों के सामने हाथ में हाथ डालकर चलते देखा गया, जिससे फैंस को लगा कि वे अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर रहे हैं. इससे पहले दिशा बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ संग रिलेशनशिप में थीं. हालांकि साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

Read More at www.abplive.com