Baby Names of Ganesh Ji: व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके जीवन और स्वभाव पर पड़ता है. प्राचीन काल से ही लोग देवी-देवताओं से जुड़े नाम पर अपने बच्चों का नामकरण करते हैं. हर माता पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा समृद्ध जीवन शैली प्राप्त करें. सर्वथा बाधाओं से दूर रहे. समस्त संकटों को दूर करने वाले देवता हैं गणपति जी. ऐसे में आप अपने बच्चों का नाम भगवान गणेश के कुछ यूनिक नाम पर रख सकते हैं. हम आपके लिए लाएं हैं गणेश जी के सुंदर और अर्थ वाले नाम जिसे आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं.
- अद्वैथ: जो अनोखा और अनूठा हो, उसे अद्वैथ कहते हैं। सभी देवताओं में गणेश जी को सबसे अलग माना जाता है, इसलिए उन्हें अद्वैथ भी कहा जाता है.
- अनव: मानवता से भरा हुआ अनव कहलाता है. अनव नाम का मतलब दयालु ह्रदय वाला भी होता है.
- अवनीश- समस्त विश्व के स्वामी
- अविघ्ना- बाधाओं को दूर करने वाला
- अन्मय – जो विपरीत परिस्थितियों में भी कमजोर न पड़े और मानसिक रूप से मजबूत हो, उसे अन्मय कहते हैं. बेटे के लिए यह बहुत ही प्यारा और मीनिंगफुल नाम है. अन्मय नाम का मतलब होता है जिसे तोड़ा नहीं जा सकता है.
- तक्ष: यह हिंदू नाम शक्ति को प्रदर्शित करता है। तक्ष नाम का मतलब मजबूत या कबूतर की आंख होता है.
- अश्ऋथ -आश्रय देने वाले और रक्षा करने वाले को अश्ऋथ कहते हैं.
- मनोमय- दिलों का विजेता
- शुभान – इसका अर्थ है ‘शुभ’. इस नाम का प्रयोग देवता के लिए किया जाता है क्योंकि उनके भक्त सभी शुभ अवसरों पर उनका आह्वान करते हैं. यह एक प्यारा और संक्षिप्त नाम है, जो आधुनिक भी लगता है.
- शाश्वत – इस शब्द का अर्थ है स्थिर. भगवान गणेश का स्वरूप अपरिवर्तनीय है, इसलिए उन्हें शाश्वत भी कहा जाता है.
- मृत्युंजय –मृत्यु पर विजय प्राप्त करने वाला
- रिक: बेबी बॉय के लिए गौरिक बहुत प्यारा और यूनीक नाम है. अगर आपके बेटे का नाम ‘ग’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे गौरिक नाम दे सकते हैं. भगवान गणेश के अनेक नामों में से एक नाम गौरिक भी है.
- ओजस: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी और प्रकाश से भरा हुआ. भगवान गणेश को चरितार्थ करने वाले इस नाम का मतलब प्रतिभा होता है.
Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या कब ? नोट करें डेट, इसी दिन लगेगा सूर्य ग्रहण
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Read More at www.abplive.com