सनी देओल की बॉर्डर 2 का जलवा कायम, 13वें दिन भी मजबूत पकड़, 300 करोड़ से बस एक कदम दूर

Border 2 Box Office Day 13: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ सिनेमाघरों में मजबूत बनी हुई है. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा ने रिलीज के पहले सात दिनों में ही 224.25 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली थी. देशभक्ति से भरी कहानी और दमदार स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला.

दूसरे हफ्ते में कैसा रहा कलेक्शन?

दूसरे हफ्ते ‘बॉर्डर 2’ की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी. सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने अब तक टोटल कमाई 290.75 करोड़ रुपये की कर ली है.

  • 8वां दिन: 10.75 करोड़
  • 9वां दिन: 17.75 करोड़
  • 10वां दिन: 22.50 करोड़
  • 11वां दिन: 5.75 करोड़
  • 12वां दिन: 5.75 करोड़
  • 13वां दिन: 4 करोड़

अक्षय कुमार की इस फिल्म को छोड़ा पीछे

‘बॉर्डर 2’ ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को भी पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्काई फोर्स’ ने अपने दूसरे बुधवार को सिर्फ 1.60 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने इसी दिन करीब 4 करोड़ रुपये कमा लिए. इससे साफ है कि फिल्म की पकड़ अभी भी बनी हुई है. करीब 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘बॉर्डर 2’ अपनी लागत पहले ही वसूल कर चुकी है. अब फिल्म को 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 10 करोड़ रुपये और कमाने हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दूसरे वीकेंड तक फिल्म यह आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की पहली 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन जाएगी.

यह भी पढे़ं: संजय लीला भंसाली की नई फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर लॉन्च, श और स के पेंच में फसेंगे दो दीवाने

The post सनी देओल की बॉर्डर 2 का जलवा कायम, 13वें दिन भी मजबूत पकड़, 300 करोड़ से बस एक कदम दूर appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com