लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी टल गया है. इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि जहां प्रधानमंत्री की सीट होती है वहां विपक्षी सांसद चढ़ गए. उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला सांसदों ने पीएम की चेयर का घेराव किया और उनके पीछे विपक्ष के पुरुष सांसद थे.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने क्या कहा?
संसद परिसर में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘लोकसभा के आज जो हुआ उसकी तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जाएंगे. चूंकि जनता उन्हें (कांग्रेस) हरा रही है, इसलिए वे हमारे संसद को बोलने से रोकना चाहते हैं. देश को इतना बड़ा सम्मान मिला है, अमेरिका के साथ ट्रेड डील हुआ है फिर भी वे इस मनाने नहीं देंगे.’
#WATCH Delhi | BJP MP Manoj Tiwari says, “You will be shocked to see the pictures of what happened today… This situation shows that since the public is defeating them (Congress), they will not allow us (BJP) to speak in the Parliament. The country has achieved such a great… pic.twitter.com/rkbWt0ts84
— ANI (@ANI) February 4, 2026
PM मोदी क्यों नहीं दे पाए लोकसभा में भाषण?
उन्होंने कहा, ‘विपक्ष की महिला सांसदों को हमारे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ने समझाया और वापस जाने को कहा क्योंकि वैसी स्थिति में पीएम मोदी नहीं आ सकते थे. महिला सांसद वहां से जाने के लिए तैयार नहीं हुईं. वे यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोलने से रोकने के लिए कर रहे हैं. देश सब कुछ देख रहा है और देश कांग्रेस से जवाब मांगेगा.’
निशिकांत दुबे को लेकर क्या बोले मनोज तिवारी?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ‘वह (पीएम मोदी) डर गए और इसीलिए वह सदन में नहीं आए. केंद्रीय रेल मंत्री और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बुलेट ट्रेन की तरह भाग गए.’ इस पर मनोज तिवारी ने कहा, ‘वे (राहुल गांधी) एक ऐसी किताब का जिक्र कर रहे थे जो अभी तक पब्लिश नहीं हुई है, लेकिन निशिकांत दुबे ने एक ऐसी किताब का जिक्र किया जो पहले ही पब्लिश हो चुकी है.’
ये भी पढ़ें : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पंडित नेहरू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भरी संसद में कहा – इनका इतिहास…’
Read More at www.abplive.com