‘ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल…’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने PAK सरकार को सुनाया

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान हो चुका है, जिसको लेकर पाकिस्तान के तनबदन में आग लग गई है. डील के कारण अमेरिका अब भारत से आने वाले प्रोडक्ट्स 50 फीसदी की जगह 18 फीसदी टैरिफ ही लगाएगा. दोनों देशों की इस डील को लेकर पाकिस्तान में जबरदस्त बवाल हो रहा है. पाकिस्तानी अपने सैन्य चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का खूब मजाक उड़ा रहे हैं.

पाकिस्तानी ये कहते हुए अपनी शहबाज सरकार को ट्रोल कर रहे हैं कि भारत ने उनकी तरह न तो खुद के जमीर को बेचकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जी हुजूरी की और न ही भारत अपनी शर्तों से पीछे हटा. पाकिस्तानी अवाम ने तो यहां तक कह दिया है कि ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल वाला बर्ताव किया.

आसिम मुनीर को बताया रखैल 
एक पाकिस्तानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुनीर की रोती हुई तस्वीर को शेयर कर लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप ने फील्ड मार्शल के साथ उस रखैल जैसा बर्ताव किया है, जिससे सभी अवैध और गंदे काम करवाए जाते हैं और जब कुछ देने या लेने का समय आता है तो कहा जाता है कि मैं अपने परिवार के फैसले का पालन करने के लिए मजबूर हूं. मुझे भूल जाओ.”

‘किसी के सामने झुके बिना भारत ने ये सब किया’
जुबैर नाम के एक शख्स ने लिखा कि इस सरकार द्वारा ट्रंप को खुश करने की इतनी कोशिशों के बाद यहां तक कि इजरायल शांति बोर्ड के लिए सेना भेजने की बात मानने के बाद भी पाकिस्तान पर 19 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगा दिए गए, जबकि भारत पर अब अमेरिका ने 18 फीसदी टैरिफ लगाए हैं.

एक अन्य यूजर ने लिखा, “पिछले 6 महीनों में भारत ने यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए और अब ट्रंप टैरिफ को भी 18 फीसदी करवा लिया है. यह सब किसी के सामने झुके बिना या किसी को नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए बिना हुआ है.

इमरान खान की पार्टी ने पाक सरकार को घेरा
पाकिस्तान के पूर्व पीएम और जेल में बंद इमरान खान के समर्थकों और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने भी शहबाज शरीफ सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीटीआई के पूर्व मंत्री हम्माद अजहर ने कहा कि आधुनिक युग में विदेश नीति दिखावे या निजी रिश्तों के बारे में नहीं है. यह आर्थिक ताकत, टैरिफ और बाजार तक पहुंच का फायदा उठाने के बारे में है. यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के साथ भारत के हालिया व्यापार समझौते इस बात को साबित करते हैं कि चापलूसी और फोटो खिंचवाना बेकार है.

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में सबसे पीछे की कुर्सी पर बैठी हैं ममता बनर्जी, कर रहीं खुद SIR के खिलाफ मुकदमा लड़ने की मांग

Read More at www.abplive.com