अखिलेश,बोले- अगर अमेरिका से डेयरी प्रोडक्ट्स आएंगे, तो सनातनी और भारतीय व्रत कैसे रखेंगे? यह डील नहीं ‘ढील’, उन्हें पूरा बाजार सौंपा

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (SP) सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अमेरिका के साथ हुए एक कथित समझौते को ‘डील’ न कहकर ‘ढीलापन’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सौदे के माध्यम से भारत ने अपना पूरा बाजार अमेरिका को सौंप दिया है। यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए विशेष रूप से डेयरी उत्पादों (Dairy Products) के आयात पर चिंता व्यक्त की, जिसका सीधा संबंध सनातन धर्म (Sanatan Dharma) के रीति-रिवाजों और व्रतों से जोड़ा।

पढ़ें :- Video-BJP विधायक ब्रजभूषण राजपूत, बोले- ‘किसी को बंधक बनाना मेरे लिए मामूली बात…’ पहले भी अधिकारियों को पहना चुका हूं चूड़ियां और पेटीकोट

डेयरी उत्पादों का आयात और सनातन व्रत पर सवाल

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस बात पर जोर दिया कि यदि डेयरी उत्पाद (Dairy Products)अमेरिका से आयात किए जाएंगे, तो यह सनातनियों और भारतीय लोगों के व्रत रखने की परंपरा पर सीधा असर डालेगा। उन्होंने कहा कि सनातनियों को सोचना होगा कि उनका व्रत ‘सनातन’ कैसे रहेगा। अगर डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products) वहां से आएंगे, तो सनातनी और भारतीय व्रत कैसे रखेंगे? यह चिंता की बात है…”

चीन के साथ संबंधों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता

सांसद यादव ने भाजपा सरकार (BJP Government) पर राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन के साथ संबंधों के मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,कि BJP हमेशा यह कोशिश करती है कि चर्चा न हो। हमने देखा है कि जब विपक्ष के नेता और दूसरी पार्टियां चीन के मुद्दे पर डिटेल्स जानना चाहती थीं, तो भाजपा पीछे हट गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीन के साथ संबंधों पर हमेशा सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा सुरक्षा सर्वोपरि है।

पढ़ें :- India-US Deal : अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा वार, बोले-‘भाजपा हटाओ और खेत, किसानी, किसान बचाओ’

यादव ने यह भी दावा किया कि भारत ने चीन के सामने अपनी जमीन खो दी है और अपना बाजार भी। उन्होंने देश के नागरिकों को सेना के रुख और इस गंभीर स्थिति के बारे में जानने का अधिकार बताया। उनके अनुसार, “हम न सिर्फ चीन को ज़मीन खो रहे हैं, बल्कि अपना बाज़ार भी खो रहे हैं तो हम किस तरफ जा रहे हैं?”

Read More at hindi.pardaphash.com