Ban On Social Media: ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और डेनमार्क के बाद स्पेन ने भी सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला किया है. देशभर में 16 साल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन कर दिया जाएगा. देश के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई शिखर सम्मलेन में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि स्पेन के बच्चे और युवा होती पीढ़ी को अश्लील और भड़काऊ ऑनलाइन कंटेट से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बैन लगाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ’16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हो सोशल मीडिया’, मद्रास हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से क्यों कहा ऐसा?
अश्लील कंटेट को बताया है बैन की वजह
सांचेज ने कहा कि उनकी सरकार जल्दी ही सोशल मीडिया बैन का नोटिफिकेशन जारी कर देगी. उसके बाद 16 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट को ओपन नहीं कर पाएगा. सांचेज ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों को सोशल मीडिया बैन करने की वजह बताया. उन्होंने कहा कि कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण, अश्लील तस्वीरें और वीडियो, डीपफेक इमेज जैसे कंटेंट को प्रसारित होने दे रहीं और मूकदर्शक बनी हैं.
विपक्ष ने किया सरकारी फैसले का समर्थन
सांचेज ने कहा कि पैसा कमाने के लिए कंपनियां अश्लील और भड़काऊ कंटेट को इग्नोर कर सकती हैं, लेकिन सरकार नहीं कर सकती. सोशल मीडिया के कारण आज के बच्चे अकेले लाइफ जीने लगे हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. बच्चों में सोशल मीडिया के कारण ही नैतिक, सामाजिक और व्यवहारिक मूल्यों की कमी है. इससे देश का विकास होने बजाय पतन होगा. विपक्ष ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया है और इस फैसले का पूरे देश में प्रचार भी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 10 देशों में बैन है सोशल मीडिया! फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने पर हो सकती है जेल
यह 3 देश बैन कर चुके हैं सोशल मीडिया
बता दें कि स्पेन से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन किया हुआ है. ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश है. डेनमार्क ने भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन किया हुआ है. जनवरी 2026 में फ्रांस ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन का आदेश जारी किया था. बिल पास करके कानून बना दिया गया है और इस सेशन से यह कानून स्कूलों में भी लागू हो जाएगा.
बता दें कि ब्रिटेन और भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की मांग उठी है, लेकिन अभी मांग पर विचार किया जा रहा है, कोई फैसला नहीं लिया गया है.
Read More at hindi.news24online.com