The 50 Lion: शो का लायन कौन? आवाज क्यों दिला रही है गुलशन ग्रोवर की याद

The 50 Lion: टीवी की दुनिया में इन दिनों रियलिटी शो The 50 जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. वजह है इसका हटके कॉन्सेप्ट और एक रहस्यमयी किरदार लायन. शो में लायन हमेशा मास्क पहनकर आता है, बदली हुई आवाज में बोलता है और कंटेस्टेंट्स को ऐसे फैसले सुनाता है कि हर कोई चौंक जाता है. उसकी असली पहचान क्या है, यही सवाल दर्शकों को सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी पहचान की बहस

शो के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर चल पड़ा. लोग लायन की आवाज, बोलने के अंदाज और डायलॉग डिलीवरी को सुनकर अंदाजे लगाने लगे कि आखिर मास्क के पीछे कौन है.

क्या लायन हैं गुलशन ग्रोवर?

The Lion is mimicking Gulshan Grover
byu/szumith inThe50IN

हाल ही में Reddit पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि लायन की आवाज बॉलीवुड के फेमस ‘बैडमैन’ गुलशन ग्रोवर से काफी मिलती-जुलती है. इसके बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि आवाज सुनते ही उन्हें गुलशन ग्रोवर की याद आ जाती है. कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि अब वे उस आवाज को किसी और से जोड़ ही नहीं पा रहे.

मेकर्स ने अब तक चुप्पी साधी

हालांकि, इस पूरे मामले पर शो के मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. यह भी मुमकिन है कि मास्क के पीछे कोई आम इंसान हो और आवाज को टेक्नोलॉजी की मदद से बदला गया हो.

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें

शो के लॉन्च से पहले यह भी चर्चा थी कि अभिषेक मल्हान या एल्विश यादव लायन हो सकते हैं. लेकिन बाद में अभिषेक मल्हान ने खुद सामने आकर इन खबरों को गलत बताया और साफ कहा कि उनका शो से कोई लेना-देना नहीं है.

कब और कहां देखें The 50

The 50 के नए एपिसोड रोजाना रिलीज हो रहे हैं. OTT पर इसे आप Jio Hotstar पर हर शाम करीब 9 बजे देख सकते हैं, वहीं टीवी पर Colors TV चैनल पर यह शो रोज रात करीब 10:30 बजे आता है.

यह भी पढ़ें: The 50 Show: क्या यह रियलिटी शो बदल देगा इन टीवी सितारों की किस्मत? खत्म होते करियर को संजीवनी

The post The 50 Lion: शो का लायन कौन? आवाज क्यों दिला रही है गुलशन ग्रोवर की याद appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com