
MOFSL on budget : बजट और US ट्रेड डील के बाद कमाई की थीम पर चर्चा करते हुए मोतीलाल ओसवाल ( MOFSL) के Institutional Equities के रिसर्च हेड गौतम दुग्गड़ ने कहा कि US ट्रेड डील से जुड़ी अनिश्चितताएं खत्म हुईं है। करेंसी के लिहाज से ये डील बेहद अहम है। US ट्रेड डील के बाद FIIs का आउटफ्लो थम सकता है। नतीजे से थोड़ा और सपोर्ट मिले बाजार की तेजी बढ़ेगी। इस डील से GOKALDAS EXP और INDO COUNT जैसे शेयरों को फायदा होगा। बड़े सेक्टरों में भी रिएक्शन देखने को मिलेगा।
कैपेक्स, फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, कंजम्प्शन में अलोकेशन बढ़ सकता है। Q3 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। लार्जकैप के नतीजे अनुमान से बेहतर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप के नतीजे उम्मीद से थोड़े कम रहे हैं। लार्जकैप में 13% तो मिडकैप में 14% अर्निंग्स ग्रोथ देखने को मिली है। रिस्क-रिवॉर्ड के लिहाज से लार्जकैप बेहतर। ऑटो, केमिकल, कंज्यमर स्टेपल्स जैसे सेक्टर के नतीजे अच्छे रहे हैं।
NBFC और मेटल के नतीजे भी अच्छे हैं। मॉडल पोर्टफोलियो में सरकारी बैंकों का वेटेज बढ़ाया गया है। सरकारी बैंकों के वैल्युएशन अभी भी सस्ते है। एसेट क्वालिटी में सुधार, और क्रेडिट ग्रोथ भी बढ़ेगी।
इस बीच बजट पर भी MOFSL ने अपनी रिपोर्ट निकाली है। इसमें कहा गया है कि साल 2026 का बजट उम्मीद के मुताबिक रहा है। फिस्कल हेल्थ के लिहाज से यह अच्छा बजट है। इसमें 10% नॉमिनल GDP का लक्ष्य रखा गया है। बजट में कैपेक्स पर खासा फोकस रहा है। MOFSL अपने मॉडल पोर्टफोलियो में ऑटो, डायवर्सिफाइड फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, डिस्क्रिशनरी और EMS शेयरों पर ओवरवेट है। वहीं, PSBs, हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स इंफ्रा और सीमेंट न्यूट्रल है। जबकि, प्राइवेट बैंक, स्टेपल्स, O&G, टीलिटीज और मेटल पर अंडरवेट है।
MOFSL के निफ्टी के टॉप 5 पसंदीदा शेयरों में SBI, Titan, M&M Infosys और Eternal शामिल है। वहीं, नॉन निफ्टी 50 में इसके टॉप 5 शेयरों में Dixon Tech, Indian Hotels, Groww, TVS Motor औप Radico Khaitan शामिल हैं।
MOFSL का कहना है कि F&O के लिए STT बढ़ोतरी निगेटिव है। रियल एस्टेट, कंजम्प्शन, कैपिटल गुड्स, सीमेंट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंफ्रा (रोड, रेलवे, डिफेंस), लॉजिस्टिक्स, मेटल्सस ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम और ऑटो सेक्टर के लिए बजट न्यूट्रल है। वहीं, यूटीलिटीज, डेटा सेंटर, पावर, बैटरी स्टोरेज, सोलरएग्री, एविएशन, टूरिज्म, फार्मा/हेल्थकेयर,सेमीकंडक्टर/EMS, डिफेंस और केमिकल्स के लिए पॉजिटिव है। बजट के हिसाब से सबसे पसंदीदा सेक्टरों में डाटा सेंटर्स, डीफेंस, EMS, हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स और यूटीलिटीज शामिल है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Read More at hindi.moneycontrol.com