फिल्म ‘धुरंधर’ 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की और फैंस को खूब एंटरटेन किया. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने धमाल मचा दिया. आइए जानते हैं फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन क्या रहा है.
धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 836.95 करोड़ रहा. फिल्म ने ग्रॉस 1004 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1303 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 299 करोड़ का बिजनेस किया था.
धुरंधर का इंडिया नेट कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने 28 करोड़ से ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. लेकिन फिर अच्छे रिव्यू और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को फायदा मिला. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 172 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में 106 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 52.25 करोड़ का कलेक्शन किया. छठे हफ्ते में फिल्म ने 26.35 करोड़ कमाए और सातवें हफ्ते में 13.9 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें हफ्ते में फिल्म ने 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का ओवरऑल नेट कलेक्शन 836.95 करोड़ रहा.
ओटीटी पर यहां देख सकते हैं धुरंधर
फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. फैंस ओटीटी पर भी फिल्म को बहुत प्यार दे रहे है.
बता दें कि इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. वहीं संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स थे. फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना की रही. उनकी एक्टिंग, डांस सब छा गया था. इसके अलावा फिल्म में सौम्या टंडन, गौरव गेरा जैसे एक्टर्स भी नजर आए.
फिल्म का आइटम नंबर ‘शरारात’ अभी तक चर्चा में है. इसे क्रिस्टल डीसूजा और आयशा खान ने परफॉर्म किया था.
Read More at www.abplive.com