
Stocks to Watch: बुधवार 4 फरवरी को शेयर बाजार में कई बड़े और मिडकैप स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। बजाज फाइनेंस, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, मैनकाइंड फार्मा और नजारा टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों के Q3 नतीजों के बाद इनमें तेज हलचल दिख सकती है। इसके अलावा ऑर्डर फ्लो, डील्स और मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस से जुड़े अपडेट्स भी बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में इन 15 स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग और पोजिशनल कमाई के मौके बन सकते हैं।
दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में बजाज फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा 5.6% घटकर ₹4,066 करोड़ रहा, जो बाजार अनुमान से कम है। हालांकि, कंपनी की कोर लेंडिंग परफॉर्मेंस मजबूत रही और नेट इंटरेस्ट इनकम 20.6% बढ़कर ₹11,318 करोड़ पहुंच गई। एसेट क्वालिटी स्थिर रहने के साथ लोन बुक के लगातार विस्तार ने ऑपरेशनल मजबूती बनाए रखी।
फेविकोल बनाने वाली पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 11.9% बढ़कर ₹623.84 करोड़ रहा, जो पोल अनुमान से बेहतर है। कंपनी का रेवेन्यू 10.1% की सालाना बढ़त के साथ ₹3,709.9 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 12% बढ़कर ₹894.4 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 23.7% से सुधरकर 24.1% हो गया।
मैनकाइंड फार्मा ने Q3 में ₹408.7 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 7.5% की बढ़त है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 11.5% बढ़कर ₹3,567 करोड़ पहुंच गया, जबकि EBITDA 12.7% उछलकर ₹919.6 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 25.8% पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 25.5% था।
नजारा टेक्नोलॉजीज ने दिसंबर तिमाही में मिला-जुला प्रदर्शन दर्ज किया, जहां शुद्ध मुनाफा 35.8% घटकर ₹8.8 करोड़ और रेवेन्यू 24% गिरकर ₹406 करोड़ रहा। हालांकि ऑपरेटिंग स्तर पर मजबूती दिखी और EBITDA 80.7% उछलकर ₹67.4 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन तेज सुधार के साथ 7% से बढ़कर 16.6% हो गया।
आदित्य बिड़ला कैपिटल का शुद्ध मुनाफा 41% बढ़कर ₹983 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 30% उछलकर ₹14,181 करोड़ रहा। मजबूत क्रेडिट डिमांड के चलते कंपनी का कुल लेंडिंग पोर्टफोलियो 30% बढ़कर ₹1.90 लाख करोड़ हो गया। सब्सिडियरी आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ₹2,750 करोड़ जुटाने की घोषणा की है।
सरकारी कंपनी NBCC (India) Limited को लगभग ₹271.32 करोड़ के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं। इन प्रोजेक्ट्स से कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूती मिलेगी। साथ ही, आने वाले समय में रेवेन्यू की बेहतर विजिबिलिटी बनने की उम्मीद है।
V2 Retail ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए, जहां शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब दोगुना होकर ₹102.06 करोड़ पहुंच गया। तिमाही में रेवेन्यू 57.2% की तेज बढ़त के साथ ₹929.2 करोड़ रहा, जो मजबूत मांग और स्टोर नेटवर्क के विस्तार को दिखाता है। कंपनी के कोर मार्केट्स में लगातार बिक्री और फिजिकल रिटेल पर फोकस से ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को सहारा मिला।
Godrej Agrovet ने दिसंबर तिमाही में मिला-जुला प्रदर्शन किया, जहां शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग स्थिर रहते हुए ₹109.9 करोड़ रहा। इस दौरान रेवेन्यू 11% की बढ़त के साथ ₹2,718 करोड़ पहुंचा। EBITDA 10% बढ़कर ₹241.9 करोड़ रहा और मार्जिन 8.9% पर स्थिर बना रहा।
JK Lakshmi Cement का शुद्ध लाभ 23% घटकर ₹57 करोड़ रह गया। हालांकि रेवेन्यू 6.3% बढ़कर ₹1,588 करोड़ पहुंचा। तिमाही में EBITDA 2.1% की मामूली बढ़त के साथ ₹205.5 करोड़ रहा, लेकिन मार्जिन घटकर 12.9% पर आ गया। लागत दबाव के चलते ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर असर दिखा, जबकि टॉपलाइन में स्थिर ग्रोथ बनी रही।
Firstsource Solutions का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 33% घटकर ₹120 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 6.6% बढ़कर ₹2,467 करोड़ पहुंच गया। EBIT 17.3% की बढ़त के साथ ₹315.6 करोड़ रहा और मार्जिन 11.6% से सुधरकर 12.8% हो गया।
Varroc Engineering को एक प्रमुख ग्लोबल EV OEM से AC बाय-डायरेक्शनल वॉल चार्जर्स की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसका मैन्युफैक्चरिंग रोमानिया प्लांट में होगा। यह प्रोग्राम करीब 6 साल तक चलेगा और OEM की जरूरतों के हिसाब से पीक कैपेसिटी तैयार की जाएगी। पीक लेवल पर इससे सालाना लगभग ₹439 करोड़ यानी करीब $48 मिलियन का कारोबार होने की उम्मीद है।
आरती ड्रग्स ने Q3 में ₹40.5 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 9.5% की बढ़त है। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 8.1% बढ़कर ₹601.7 करोड़ पहुंच गया। हालांकि EBITDA 11.8% घटकर ₹54.7 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 11% से फिसलकर 9% पर आ गया।
Triveni Turbine का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर मामूली 0.3% घटकर ₹92.1 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में ₹92.4 करोड़ था। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 24% की मजबूत बढ़त के साथ ₹503.4 करोड़ से बढ़कर ₹624 करोड़ पहुंच गया।
रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया ने दिसंबर तिमाही में घाटा घटाकर ₹43.5 करोड़ कर लिया, जो सालाना आधार पर 13.5% कम है। इस दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11.8% बढ़कर ₹714.6 करोड़ पहुंच गया, जबकि EBITDA 28.1% की तेजी के साथ ₹89.4 करोड़ रहा।
कंसाई नेरोलैक का Q3 में शुद्ध मुनाफा 82.2% गिरकर ₹121 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले यह ₹680 करोड़ था। इस दौरान आय 3.1% बढ़कर ₹1,928 करोड़ रही, लेकिन EBITDA 2.3% घटकर ₹230 करोड़ पर आ गया और मार्जिन 12.2% से फिसलकर 11.6% हो गया।
US India trade deal : बाजार दिग्गजों से जानिए ये डील किन शेयरों और सेक्टरों में भर सकती है दम, कहां होगी कमाई
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com