पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. मंगलवार को म्यांमार में 6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसका असर राजधानी कोलकाता के अलावा बांग्लादेश के कई हिस्सों में महसूस किए गए हैं.
EMSC के मुताबिक, भूकंप म्यांमार के अकयाब से 70 किमी पूर्व दिशा में आया है. कोलकाता, बांग्लादेश सहित पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भूंकप के झटके आने की खबर है. म्यांमार में पिछले 71 घंटों में यह तीसरा भूकंप था. भूकंप का एपि सेंटर म्यांमार में पाया गया है. यहां तीव्रता 5.9 मापी गई है. प्रभावित देशों में बांग्लादेश, भारत और म्यांमार है. भूकंप का एपि सेंटर सिदोक्तया जो म्यांमार से 30 किमी दूरी पर है. रात 9:04 प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया गया है. फिलहाल किसी तरह के जनहानि की खबर सामने नहीं आई है.
एक दिन पहले भारत के इन राज्यों में दर्ज किया भूकंप
साल 2026 में भारत के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप की घटनाएं महसूस की जा रही है. सोमवार को जम्मू और कश्मीर में 4.8 तीव्रता का भूकंप मापा गया है. 2 फरवरी 2026 को आए इस भूकंप को सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दर्ज किया गयाा. इसका केंद्र बडगाम की धरती से 10 किमी था.
इसी दिन केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यह भूकंप सुबह 3 बजकर 31 मिनट पर आया था. इस की तीव्रता 4.6 मापी गई थी.
11 महीने पहले पश्चिम बंगाल में आया था भूकंप
इससे 11 महीने पहले यानी 25 फरवरी 2025 को भूकंप आया था. तब इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर था. उससे एक महीने पहले 8 जनवरी 2025 को पश्चिम बंगाल में भूकंप दर्ज किया गया था.
क्यों आते हैं भूकंप, क्या है वजह?
पृथ्वी में 7 टेक्टोनिक प्लेंट्स होती है. ये प्लेट्स अपने इलाकों में घूमती रहती है. ऐसे में यह प्लेटें घूमते में एक फॉल्ट लाइन से टकराती हैं. इससे घर्षण पैदा होता है, एनर्जी निकलती है. ऐसे में यह उर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं, इसी वजह से भूकंप के रूप में धरती में झटका बनकर आती हैं.
Read More at www.abplive.com