FII की जोरदार वापसी! ट्रेड डील के बाद कर डाली 4 महीने की सबसे बड़ी खरीदारी – fii records biggest single day buying in 4 months as india us trade deal triggers massive stock market rally and export stocks surge

FII Buying: मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने दलाल स्ट्रीट पर मजबूत वापसी की। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बने सकारात्मक माहौल के बीच FIIs ने लंबी बिकवाली का सिलसिला तोड़ा। उन्होंने 28 अक्टूबर 2025 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन की खरीद दर्ज की। इसी वजह से शेयर बाजार में तेज रैली देखने को मिली।

कैश मार्केट में बड़ी खरीद

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, FIIs ने कैश मार्केट में ₹5,426 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹345 करोड़ की नेट खरीद की।

यह तेजी ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले यानी सोमवार को FIIs ने ₹1,832.46 करोड़ की बिकवाली की थी। उस दिन DIIs ने ₹2,446.33 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

हालिया निवेश ट्रेंड क्या दिखाता है

मंथ-टू-डेट आधार पर FIIs की नेट खरीद ₹2,815.48 करोड़ रही है। वहीं, DIIs की नेट खरीद ₹2,777.84 करोड़ दर्ज की गई है। 3 फरवरी 2026 को FIIs ने ₹5,236.28 करोड़ और DIIs ने ₹1,014.24 करोड़ की खरीद की।

2 फरवरी 2026 को FIIs ने ₹1,832.46 करोड़ बेचे थे, जबकि DIIs ने ₹2,446.33 करोड़ की खरीद की थी।

सेंसेक्स-निफ्टी में ब्लॉकबस्टर तेजी

विदेशी निवेश की वापसी के साथ बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 2,072.67 अंक यानी 2.54% की तेजी के साथ 83,739.13 पर बंद हुआ। इंट्राडे में सेंसेक्स 4,205.27 अंक यानी 5.14% तक उछलकर 85,871.73 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 8 महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी रही।

एनएसई निफ्टी 639.15 अंक यानी 2.55% चढ़कर 25,727.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 26,341.20 के उच्च स्तर तक गया।

ट्रेड डील से सेंटिमेंट को मिला सहारा

बाजार का सेंटिमेंट उस वक्त और मजबूत हुआ, जब सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। इसके बाद अमेरिका ने भारतीय सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर गिया। इस फैसले को भारत के लिए बड़ा पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।

एक्सपोर्ट सेक्टर्स में दिखी जोरदार तेजी

ट्रेड डील की खबर का सबसे ज्यादा फायदा एक्सपोर्ट पर निर्भर सेक्टर्स को मिला। टेक्सटाइल्स, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी, सीफूड और स्पेशियलिटी केमिकल्स जैसे सेक्टर्स में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। टैरिफ कट से इन कंपनियों की ग्लोबल मार्केट में प्रतिस्पर्धा बेहतर होने की उम्मीद है।

Stock in Focus: ऑटोमोटिव कंपनी को मिला ₹433 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com