
NBCC Share Price: सरकारी कंपनी NBCC (India) Limited को करीब ₹271.32 करोड़ के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी। साथ ही, आने वाले समय में रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर होने की उम्मीद है।
कंपनी को इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के लिए चंडीगढ़, रांची और बड़ौदा में चैप्टर बिल्डिंग्स बनाने का काम मिला है। इन तीनों प्रोजेक्ट्स की कुल वैल्यू ₹9.13 करोड़ बताई गई है।
लोधी रोड और जयपुर के प्रोजेक्ट
NBCC को नई दिल्ली के लोधी रोड पर एक हेडक्वार्टर बिल्डिंग के निर्माण का ठेका भी मिला है। इसकी कीमत ₹26.06 करोड़ है। इसके अलावा जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) बिल्डिंग बनाने का प्रोजेक्ट मिला है, जिसकी वैल्यू ₹4 करोड़ है।
नमामि गंगे प्रोजेक्ट बना सबसे बड़ा ऑर्डर
सरकारी कंपनी को सबसे बड़ा प्रोजेक्ट उत्तराखंड के मत्स्य विभाग से मिला है। इसके तहत ऋषिकेश के पशुलोक में प्रस्तावित नमामि गंगे एक्वेरियम-कम-डिस्कवरी लर्निंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹232.13 करोड़ है।
KVS के साथ पैन-इंडिया एग्रीमेंट
NBCC ने एक अलग जानकारी में बताया कि 2 फरवरी 2026 को कंपनी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत NBCC देशभर में KVS स्कूलों के निर्माण, रिप्लेसमेंट, रेनोवेशन और मरम्मत से जुड़े कामों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) सेवाएं देगी। ये काम ‘डिपॉजिट वर्क’ के तौर पर किए जाएंगे और प्रोजेक्ट वैल्यू हर केस के आधार पर तय की जाएगी।
NBCC शेयर का हाल
NBCC के शेयर 3 फरवरी को NSE पर 3.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹100.40 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक 16.06% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 10.65% बढ़ा है। वहीं, 5 साल में इसने 370.84% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 27.08 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com