दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय से कहा कि वह एक लीगल फर्म को आदेश दे कि वह दुबई और अबू धाबी में सेलिना जेटली के भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत जेटली को रीप्रजेंट करे. याचिकाकर्ता की तरफ से हाईकोर्ट को बताया कि अबूधाबी की खालिद अलमरी लॉ फर्म यह मामला बिना किसी फीस के करने को तैयार है.
हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय से अबूधाबी की लॉ फर्म से सम्पर्क कर अप्वाइंट करने को कहा.. हाईकोर्ट ने कहा कि अगर विदेश मंत्रालय को आदेश जारी करने में कोई दिक्कत आती है, तो उसे हलफनामे में बताएं.दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर 10 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी.
आपको बता दें सेलिना जेटली के भाई विक्रांत जेटली 2016 से यूएई में रह रहे थे. लेकिन, सितंबर 2024 में नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए हिरासत में ले लिया गया था. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सेलिना जेटली ने इसके बारे में अपने फैंस को बताया था.
सेलिना जेटली ने पोस्ट शेयर कर दी थी जानकारी
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उनके भाई को विदेश में किडनैप हुए 444 दिन हो चुके हैं. एक्ट्रेस ने लिखा था,’युद्ध के मैदान से सलाखों तक, एक भारतीय सैनिक का अनकहा दर्द, मेरे भाई के बिना 444 दिन! मेरे भाई, मेजर विक्रांत कुमार जेटली, (सेवानिवृत) को अगवा हुए 1 साल, 2 महीने 17 दिन, कुल 443 दिन हो गए हैं. जब से इनका पहली बार अपहरण हुआ, आठ महीने तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया, फिर उन्हें मिडिल ईस्ट में कहीं नजरबंद रखा गया, तब से मेरी जिंदगी डर, उम्मीद और असहनीय खामोशी की उल्टी गिनती गिन रही है. मैं उनकी आवाज सुनने का इंतजार कर रही हूं, मैं उनका चेहरा देखने का इंतजार कर रही हूं, मुझे डर है कि उन्होंने उने साथ क्या किया है. मुझे डर इसलिए है क्योंकि मुझे पता है कि उस आखिरी कॉल में उन्होंने क्या-क्या कहा था. एक कॉल जिसमें शब्दों से ज्यादा दर्द था. एक ऐसा आह्वान जिसमें दुनिया के सामने आने वाली सच्चाई से भी अधिक सच्चाई छिपी है.’
ये भी पढ़ें:-‘मैं टिकाऊ हूं, काला हूं पर संस्कारी हूं…’ लाइव शो में पवन सिंह ने इस एक्ट्रेस को किया शादी के लिए प्रपोज
Read More at www.abplive.com