लोकसभा के आठ सांसदों (सात कांग्रेस और एक सीपीएम) के सस्पेंशन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मेरी समझ के परे है कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं और कितनी बार आपको समझना पड़ेगा कि जब स्पीकर ने एक बार कह दिया तो आप उनके नियम का पालन नहीं करेंगे तो किस तरह के लोकतंत्र की आप अपेक्षित कर रहे हैं?
चिराग ने कहा, “आप सदन में सारी मर्यादाएं लांघ कर बस अब कुर्सी पर पैर रखना बाकी रह गया था, जिस तरीके से कांग्रेस सांसदों का व्यवहार रहा है… सदन नियमों से चलता है… ये खुद ही नहीं चाहते हैं कि बहस हो.”
‘ये रोज कोई बहाना लाते हैं…’
चिराग पासवान ने आगे कहा, “ये हर सत्र से पहले कोई न कोई बहना ढूंढ लेते हैं या तैयार कर लेते हैं और उसके ऊपर ये लोग सदन को बाधित करते हैं… इनको खुशी मिलती है जब सदन स्थगित हो जाता है. ये रोज कोई बहाना लाते हैं… कुर्सी तक आना आप टेबल पर चढ़कर कुर्सी तक पहुंच गए ये निंदनीय है.”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा से 8 कांग्रेस सांसदों के सस्पेंशन पर कहा, “मेरी समझ के परे हैं कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं और कितनी बार आपको समझना पड़ेगा कि जब स्पीकर ने एक बार कह दिया तो आप उनके नियम का पालन नहीं करेंगे तो किस तरह के लोकतंत्र की आप अपेक्षित कर… pic.twitter.com/VHdUHYfoyU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2026
सांसदों को क्यों किया गया निलंबित?
दरअसल मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को लोकसभा में बजट सत्र का 5वां दिन था. विपक्ष के नेता हंगामा कर रहे थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब का मुद्दा उठाया. वे डोकलाम मुद्दे पर सवाल करना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया. इसके बाद विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद सदन की कार्यवाही कल (बुधवार, 04 फरवरी, 26) तक के लिए स्थगित कर दी गई. साथ ही आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया. इन आठ सांसदों में अमरिंदर सिंह, प्रशांत परोले, हिबी ईडन, राजा वडिंग, गुरजीत औजला, डीन कुरियाकोस, किरण कुमार रेड्डी, मणिकम टैगोर और एस वेंकटेशन (माकपा सांसद) शामिल हैं.
सांसदों के निलंबन के बाद चिराग पासवान ने उक्त प्रतिक्रिया दी है. केंद्रीय मंत्री के अलावा एनडीए के अन्य दल के सांसदों ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है.
यह भी पढ़ें- Bihar Budget 2026-27: डिग्री कॉलेज, शिक्षकों की नियुक्ति, 5 नए एक्सप्रेस-वे, बिहार बजट की बड़ी बातें
Read More at www.abplive.com