
Golmaal 5: रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल के पांचवें भाग को लेकर एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलमाल 5 में अक्षय कुमार को मुख्य खलनायक के रूप में कास्ट किया गया है, जो सीधे अजय देवगन के सामने नजर आएंगे. फिल्म की घोषणा लॉकडाउन के दौरान हुई थी, लेकिन कई प्रोजेक्ट्स में बिजी होने की वजह से इसकी शूटिंग अब तक शुरू नहीं हो सकी थी. अक्षय और अजय को आमने-सामने देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.
गोलमाल 5 में नेगेटिव रोल में दिखेंगे अक्षय कुमार
वेराइटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोलमाल 5 में अक्षय कुमार का किरदार पूरी तरह नेगेटिव होगा, हालांकि उनका अंदाज कॉमेडी से भरपूर रहेगा. यह अजय देवगन और अक्षय कुमार की छठी फिल्म होगी. इससे पहले दोनों सुहाग, खाकी, इंसान, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं.
हैवान में भी विलेन बनेंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार इन दिनों अलग-अलग तरह के किरदारों को लेकर चर्चा में हैं. वह जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में सैफ अली खान के सामने खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि गोलमाल 5 में उनका किरदार हैवान से बिल्कुल अलग होगा, जिसमें कॉमिक टाइमिंग और मजेदार हरकतें देखने को मिलेंगी.
गोलमाल 5 में होगी पुरानी हिट टीम की वापसी
गोलमाल 5 में एक बार फिर फ्रेंचाइजी की पसंदीदा टीम लौट सकती है. फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कलसेकर जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म का हिस्सा होंगे. शरमन जोशी और करीना कपूर खान की वापसी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. गोलमाल 5 की शूटिंग फरवरी 2026 के आखिर तक मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Release Date: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी फिर लौटेगी, ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट लॉक
The post Golmaal 5: गोलमाल 5 में अजय देवगन से टकराएंगे अक्षय कुमार, खिलाड़ी कुमार बनेंगे विलेन, जानें लेटेस्ट अपडेट appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com