US-India ट्रेड डील चीन-पाकिस्तान के लिए झटका, जानें भारत की तुलना में दोनों को कितना देना होगा टैरिफ?

US India Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो चुकी है. अमेरिका ने भारत पर लगा 50 प्रतिशत टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका के नए व्यापार समझौते को जहां यूक्रेन-रूस की जंग खत्म कराने और विश्व में शांति स्थापना की दिशा में प्रयास बताया. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले को मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए फायदेमंद बताया. अमेरिकी बाजार में भारतीय कंपनियों के लिए शानदार मौका कहा.

दूसरी ओर, अब भारत ने तो ऑयल ट्रेड डील करके अमेरिका से अपना टैरिफ कम करा लिया, लेकिन भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन को अब तक कोई फायदा नहीं हुआ है. तीनों पर लगा टैरिफ अब भारत पर लगे टैरिफ से ज्यादा है. चीन पर अभी भी 37 प्रतिशत, ब्राजील पर 50 प्रतिशत और दक्षिण अफ्रीका पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगा रखा है. वहीं बांग्लादेश और वियतनाम पर 20 प्रतिशत, पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत और मलेशिया पर 19 प्रतिशत टैरिफ है.

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com