Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; एक लिस्टिंग और UPL, PB Fintech, IRB Infra समेत इन पर रखें नजर – stocks to watch today pb fintech upl clean science irb infra unichem labs awfis space thermax aarti industries city union bank ather energy in focus on 03 february nifty weekly expiry sensex us india trade deal final

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में ताबड़तोड़ तेजी के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में शानदार रौनक के संकेत मिल रहे है। अमेरिकी ट्रेड डील फाइनल होने के चलते मार्केट में खरीदारी का रुझान दिख सकता है। हालांकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो तेज उठा-पटक भी रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 2 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 943.52 प्वाइंट्स यानी 1.17% की बढ़त के साथ 81,666.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 262.95 प्वाइंट्स यानी 1.06% के उछाल के साथ 25,088.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

बजाज फाइनेंस, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, वन मोबिक्विक सिस्टम्स, आरती ड्रग्स, आदित्य बिड़ला कैपिटल, डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर, कैस्ट्रोल इंडिया, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस, एचएफसीएल, जेके लक्ष्मी सीमेंट, कंसाई नेरोलैक पेंट्स, मैनकाइंड फार्मा, नजारा टेक्नोलॉजीज, एनएमडीसी, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया, त्रिवेनी टर्बाइन, ट्रुआल्ट बायोएनर्जी, वरुण बेवरेजेस और जाइडस वेलनेस आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के नतीजे पेश

UPL Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर यूपीएल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 52.2% गिरकर ₹396 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 12.5% बढ़कर ₹12,269 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान टैक्स पर ₹499 करोड़ के राइट-बैक से ₹181 करोड़ के एक्सपेंस की स्थिति आ गई।

PB Fintech Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पीबी फिनटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 165% बढ़कर ₹189.4 करोड़ और 37.1% उछलकर ₹1,771.2 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी दी है।

Awfis Space Solutions Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 42.7% बढ़कर ₹21.7 करोड़ और 20.2% उछलकर ₹381.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Thermax Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर थर्मैक्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 80.3% बढ़कर ₹205 करोड़ और 4.2% उछलकर ₹2,634.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹58.75 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन्स में पहुंच गई।

Indus Towers Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इंडस टावर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 55.6% गिरकर ₹1,776 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 7.9% बढ़कर ₹8,146.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Paradeep Phosphates Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पारादीप फॉस्फेट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13% गिरकर ₹182 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 15.2% बढ़कर ₹5,748.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹41.3 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई।

Akzo Nobel India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एग्जो नोबेल इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 31.6% गिरकर ₹74.3 करोड़ और रेवेन्यू 13.6% फिसलकर ₹907.7 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹28.3 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई।

Aarti Industries Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आरती इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 189.1% बढ़कर ₹133 करोड़ और 25.8% उछलकर ₹2,319 करोड़ पर पहुंच गया।

Chalet Hotels Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर चलेत होटल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 28.5% बढ़कर ₹124.1 करोड़ और 27% उछलकर ₹581.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Honeywell Automation India Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर हनीवेल ऑटोमेशन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.3% गिरकर ₹121.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 7.1% बढ़कर ₹1,168.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने यूनीकेम लैब के कोल्हापुर एपीआई फैसिलिटी की 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच जांच की। जांच के बाद एफडीए ने पांच ऑब्जर्वेशंस जारी किए।

IRB Infrastructure Developers

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ने वीएम7 एक्सप्रेसवे (गांदेवा-एना एचएएम प्रोजेक्ट) में अपना 100% इक्विटी शेयर कैपिटल ₹513 करोड़ में आईआरबी इनविट फंड को दे दी है। इससे कंपनी के कंसालिडेटेड घाटे में करीब ₹700 करोड़ की कमी आने की उम्मीद है।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स ने ₹1,100 करोड़ के निवेश को लेकर तमिलनाडु सरकार के साथ एक एमओयू किया है। इसके तहत कंपनी चेन्नई में तीन प्रॉपर्टीज- चेन्नई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट, ग्रैंड हयात चेन्नई ईसीआर और जेडब्ल्यू मैरियट चेन्नई ओएमआर में 500 से अधिक नए कमरे जोड़ेगी। ब्रिगेड ग्रुप ने इसके लिए जमीन पहले ही हासिल कर ली है।

जेन टेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने हरि हरन चालत (Hari Haran Chalat) को 31 जनवरी से कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) बनाने की मंजूरी दे दी है।

बल्क डील्स

Clean Science and Technology

अमांसा होल्डिंग्स ने क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 11.79 लाख शेयर (1.1% इक्विटी) ₹791.84 के भाव पर ₹93.39 करोड़ में खरीदा है। दिसंबर 2025 तक अमांसा के पास क्लीन साइंस में पहले से ही 1.26% हिस्सेदारी थी।

रॉयल अल्फा अपॉर्च्यूनिटी फंड ने प्रति शेयर ₹69.59 के भाव पर जिंकुशल इंडस्ट्रीज के

1.96 लाख शेयर ₹1.36 करोड़ में खरीदे हैं, जबकि वॉर्टन अपॉर्चुनिटी फंड ने 3.92 लाख शेयर ₹69.49 के भाव से ₹2.72 करोड़ में खरीदे हैं।

लॉयड्स एंटरप्राइजेज ने इंडिया होम्स के 75 लाख अतिरिक्त शेयर (1.88% हिस्सेदारी) ₹13.3 के भाव पर ₹9.97 करोड़ में खरीदे। वहीं एमके बांका (HUF) ने 74.74 लाख शेयर (1.87% हिस्सेदारी) इसी भाव पर ₹9.94 करोड़ में बेच दिए। इससे पहले 1 फरवरी को भी लॉयड्स एंटरप्राइजेज ने इंडिया होम्स में 1.8% हिस्सेदारी खरीदी थी, जो दिसंबर 2025 तक उसकी 3.43% हिस्सेदारी के अतिरिक्त थी।

आज कस्तूरी मेटल कंपोजिट के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

आज कोचीन शिपयार्ड, जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, सिम्फनी और वैभव ग्लोबल के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट रीट और एंजेन इंडिया एनर्जी यील्ड प्लस ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी आज एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

भारत-अमेरिका के बीच फाइनल हुई ट्रेड डील, अब 50 की जगह सिर्फ 18% लगेगा टैरिफ; जानिए चीन, जापान सहित अन्य देशों पर कितना है टैरिफ?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com