थिएटर में एक तरफ सनी देओल की बॉर्डर 2 धमाल मचा रही है, तो दूसरी तरफ फिल्म मर्दानी 2 को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.
मर्दानी 3 का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने रात 10 बजे तक 1.61 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के रात के कलेक्शन के आंकड़े आने बाकी हैं. बता दें कि फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने चौथे दिन 1.61 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 19.11 करोड़ हो गया है. फिल्म को मार्निंग शोज में 6.24% ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं दोपहर के शोज में 11.52 परसेंट, शाम के शोज में 12.92 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
बता दें कि मर्दानी 3 ने पहले दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ कमाए थे. तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ का बिजनेस किया था.
बॉर्डर 2 ने 11 वें दिन किया इतना कलेक्शन
वहीं बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म ने 11वें दिन रात 10 बजे तक 5.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म 5.75 करोड़ की कमाई करती है तो अभी तक का टोटल कलेक्शन 281 करोड़ हो गया है. फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री की रेस में है.
बॉर्डर 2 को सुबह के शोज में 5.67 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. दोपहर के शोज में 11.94 परसेंट, शाम के शोज में 13.40 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. बॉर्डर 2 ने 30 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़, चौथे दिन 59 करोड़, पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़, सातवें दिन 11.25 करोड़, आठवें दिन 10.75 करोड़, नौवें दिन 17.75 करोड़, दसवें दिन 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया.
बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने बनाया है. अनुराग सिंह केसरी जैसी फिल्में बना चुके हैं. फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में थे.
Read More at www.abplive.com