India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर, किन स्टॉक्स में दिखेगी हलचल; जानिए डिटेल – india us trade deal impact on indian stock market which sectors and stocks will be in focus on 3 february

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। इसके बाद ट्रंप ने भारत पर टैरिफ घटाने का ऐलान किया। अब भारत पर 25 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट किया कि अब भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में सिर्फ 18% टैरिफ लगेगा।

ट्रेड डील होने से गिफ्ट निफ्टी में बड़ी हलचल दिखी। यह 3 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 25,900 के स्तर पर पहुंच गया।  इससे उन कंपनियों के स्टॉक्स में बड़ी हलचल दिख सकती है, जिनका कारोबार अमेरिका से जुड़ा है।

बाजार के लिए बड़ा मैसेज क्या है?

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा संकेत यह है कि अमेरिका का रुख भारत के प्रति नरम होता दिख रहा है। रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत होना भारत-अमेरिका व्यापार रिश्तों में तनाव कम होने का संकेत देता है। इससे विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है और भारतीय बाजार में रिस्क-ऑन मोड लौट सकता है, खासकर ऐसे समय में जब ग्लोबल ट्रेड अनिश्चितता बनी हुई है।

आईटी सेक्टर को मिल सकता है सीधा फायदा

भारत-अमेरिका ट्रेड रिलेशन में सुधार का सबसे पहला और सीधा फायदा आईटी सेक्टर को मिल सकता है। अमेरिका भारतीय आईटी कंपनियों का सबसे बड़ा बाजार है और टैरिफ या नॉन-टैरिफ बैरियर्स में नरमी से डिमांड आउटलुक मजबूत हो सकता है।

TCS, Infosys, HCL Tech, Wipro और Tech Mahindra जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। डॉलर की मजबूती और ऑर्डर पाइपलाइन में सुधार से इस सेक्टर में धीरे-धीरे पॉजिटिव ट्रेंड बन सकता है।

फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में हलचल

अगर अमेरिका भारतीय आयात पर टैरिफ और रेगुलेटरी सख्ती कम करता है, तो फार्मा सेक्टर के लिए यह बड़ा पॉजिटिव संकेत होगा। जेनेरिक दवाओं के निर्यात पर निर्भर कंपनियों को इससे फायदा मिल सकता है।

Sun Pharma, Dr Reddy’s, Cipla, Lupin और Aurobindo Pharma जैसे शेयरों में ट्रेड-ड्रिवन मूवमेंट दिख सकता है, खासकर US बिजनेस अपडेट्स के साथ।

ऑयल, गैस और एनर्जी सेक्टर पर खास नजर

ट्रंप के बयान में ऊर्जा खरीद को लेकर जो बातें कही गई हैं, उनका असर भारत के एनर्जी सेक्टर पर भी पड़ सकता है। अगर भारत अमेरिका से ज्यादा तेल और गैस खरीद की दिशा में आगे बढ़ता है, तो इससे सप्लाई डायवर्सिफिकेशन और प्राइस स्टेबिलिटी को सपोर्ट मिल सकता है।

ONGC, Oil India, IOC, BPCL, HPCL और GAIL जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। खासकर GAIL और LNG-लिंक्ड कंपनियों में लॉन्ग-टर्म थीम मजबूत हो सकती है।

श्रिंप और सीफूड एक्सपोर्टर्स को मिल सकता है बड़ा बूस्ट

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सबसे सीधा फायदा श्रिंप और सीफूड एक्सपोर्ट सेक्टर को मिल सकता है। अमेरिका भारतीय श्रिंप का सबसे बड़ा खरीदार है और टैरिफ में कटौती से भारतीय एक्सपोर्टर्स की कीमत प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी। इससे मार्जिन पर दबाव कम हो सकता है और ऑर्डर फ्लो में सुधार देखने को मिल सकता है।

Avanti Feeds, Apex Frozen Foods, Coastal Corporation और Waterbase जैसे शेयरों में ट्रेड-ड्रिवन तेज हलचल संभव है, खासकर अगर डिमांड रिकवरी के संकेत मजबूत होते हैं।

टेक्सटाइल सेक्टर फिर से फोकस में आएगा

टेक्सटाइल सेक्टर पहले से ही टैरिफ अनिश्चितता और ग्लोबल स्लोडाउन से दबाव में था। अब रेसिप्रोकल टैरिफ घटने की खबर से इस सेक्टर में सेंटिमेंट तेजी से बदल सकता है। अमेरिका भारत के लिए सबसे बड़ा टेक्सटाइल एक्सपोर्ट मार्केट है और टैरिफ कट से ऑर्डर शिफ्टिंग का फायदा भारत को मिल सकता है, खासकर चीन और बांग्लादेश के मुकाबले।

Gokaldas Exports, Pearl Global, KPR Mill, Welspun Living और Trident जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी और शॉर्ट टर्म में इनमें तेज मूव देखने को मिल सकता है।

ऑटो और मैन्युफैक्चरिंग शेयरों को भी सपोर्ट

टैरिफ नरमी और ट्रेड बैरियर्स घटने से ऑटो कंपोनेंट और मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्टर्स को फायदा मिल सकता है। अमेरिका में एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के मार्जिन पर दबाव कम हो सकता है।

Tata Motors, Bharat Forge, Motherson Sumi, Bosch और TVS Motor जैसे शेयरों में पॉजिटिव सेंटीमेंट बन सकता है।

कैपिटल गुड्स और डिफेंस सेक्टर को मौका

अगर भारत-अमेरिका रिश्तों में रणनीतिक और ट्रेड सहयोग बढ़ता है, तो कैपिटल गुड्स, डिफेंस और टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए नए ऑर्डर और जॉइंट प्रोजेक्ट्स के रास्ते खुल सकते हैं।

L&T, Siemens India, BEL, HAL और ABB India जैसे स्टॉक्स पर मिड-टू-लॉन्ग टर्म निवेशक फोकस बढ़ा सकते हैं।

India US Trade Deal: 3 फरवरी को रॉकेट बनेगा शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी की तूफानी तेजी ने दिया संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com