Q3 Results: फिनटेक कंपनी का मुनाफा 165% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर – q3 results pb fintech profit jumps 165 percent revenue growth qip plan and share price in focus

Q3 Results: पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार की पेरेंट कंपनी PB Fintech Ltd ने सोमवार (2 फरवरी) को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 165% बढ़कर 189 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 71 करोड़ रुपये था।

PB फिनटेक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी के तहत फंड जुटाने के विकल्पों पर विचार करने का फैसला किया है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम ऑर्गेनिक ग्रोथ को मजबूत करने के साथ-साथ चुनिंदा इनऑर्गेनिक मौकों को भुनाने के लिए उठाया जा रहा है। QIP फंडराइज पर विचार करने के लिए 5 फरवरी को बोर्ड मीटिंग होगी।

PAT मार्जिन में तेज सुधार, रेवेन्यू भी मजबूत

PB Fintech का Q3FY26 में PAT मार्जिन 6 प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत हो गया। इस दौरान PAT, कुल इंश्योरेंस प्रीमियम का 2.38 प्रतिशत रहा। तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 1,771 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 1,291 करोड़ रुपये था।

इंश्योरेंस प्रीमियम में 45% की मजबूत ग्रोथ

दिसंबर तिमाही में PB Fintech कुल इंश्योरेंस प्रीमियम 7,965 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर 45 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 17 प्रतिशत की बढ़त को दिखाता है।

इस ग्रोथ की अगुवाई कोर ऑनलाइन न्यू प्रोटेक्शन सेगमेंट ने की, जहां प्रीमियम 68 प्रतिशत YoY बढ़ा। नए हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम में 79 प्रतिशत YoY की तेज बढ़त दर्ज की गई। कुल मिलाकर कोर ऑनलाइन इंश्योरेंस प्रीमियम 44 प्रतिशत YoY बढ़ा।

लेंडिंग बिजनेस में भी तेज रफ्तार

PB Fintech का लेंडिंग सेगमेंट में कुल डिस्बर्सल 84 प्रतिशत YoY बढ़कर 9,986 करोड़ रुपये पहुंच गया। कोर ऑनलाइन डिस्बर्सल तिमाही आधार पर 8 प्रतिशत बढ़े।

इस दौरान क्रेडिट रेवेन्यू 115 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कोर ऑनलाइन क्रेडिट बिजनेस में डिस्बर्सल 2,470 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कोर इंश्योरेंस रेवेन्यू 42 प्रतिशत YoY बढ़ा और कोर क्रेडिट रेवेन्यू में भी 8 प्रतिशत तिमाही आधार का सुधार जारी रहा।

न्यू इंश्योरेंस बिजनेस की ग्रोथ तेज

सेविंग्स बिजनेस को हटाकर देखें तो PB Fintech का कोर न्यू इंश्योरेंस प्रीमियम की ग्रोथ 56 प्रतिशत YoY रही। सेविंग्स को शामिल करने पर यह ग्रोथ 36 प्रतिशत YoY रही।

सेविंग्स कैटेगरी को छोड़कर कंपनी ने पिछले 11 क्वार्टर्स में लगातार 34 से 56 प्रतिशत की ग्रोथ दी है। कस्टमर एक्सपीरियंस भी मजबूत बना रहा और इंश्योरेंस कस्टमर सैटिस्फैक्शन स्कोर लगातार 90 प्रतिशत से ऊपर रहा।

नए इनिशिएटिव्स और PB Partners का विस्तार

नए इनिशिएटिव्स से रेवेन्यू 41 प्रतिशत YoY बढ़ा। इस सेगमेंट में एडजस्टेड EBITDA मार्जिन -7 प्रतिशत से सुधरकर -3 प्रतिशत हो गया, जबकि कंट्रीब्यूशन मार्जिन 6 प्रतिशत रहा।

PB Fintech के एजेंट एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म PB Partners ने अपनी पकड़ और मजबूत की और अब इसके साथ 4 लाख से ज्यादा एडवाइजर्स जुड़े हुए हैं।

छोटे शहरों पर फोकस, देशभर में मजबूत पहुंच

PB Fintech ने छोटे लेकिन बेहतर क्वालिटी वाले एडवाइजर्स पर फोकस बढ़ाया है और अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट्स में डाइवर्सिफिकेशन बनाए रखा है।

कंपनी अब 19,000 पिन कोड्स में मौजूद है, जो भारत के 99 प्रतिशत पिन कोड्स को कवर करता है। इससे टियर-4 और टियर-5 शहरों में ग्रोथ को खास बढ़ावा मिला है।

इंटरनेशनल बिजनेस भी मुनाफे में

PB Fintech के इंटरनेशनल ऑपरेशंस का प्रदर्शन भी मजबूत रहा। UAE बिजनेस में इंश्योरेंस प्रीमियम 62 प्रतिशत YoY बढ़ा। यहां हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर फोकस किया गया है, जो भारत के बिजनेस मॉडल जैसा ही है।

UAE ऑपरेशन लगातार चौथी तिमाही मुनाफे में रहा और यह क्रॉस-बॉर्डर हेल्थ इंश्योरेंस और मोटर इंश्योरेंस क्लेम्स सपोर्ट भी देता है।

PB Fintech के शेयरों का हाल

PB Fintech का शेयर BSE पर सोमवार, 2 फरवरी को 3.44 प्रतिशत गिरकर 1,562.35 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक ने 12.37% का रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में इसने करीब 6% का नेगेटिव रिटर्न दिया है।

Ather Energy Q3 Results: शुद्ध घाटा आधा हुआ, रेवेन्यू में तगड़ा उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com