ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस को इंस्पायर करते नजर आते हैं. एक्टर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट रूटीन और डाइट से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं. फिट रहने के लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं और फैंस को भी मोटिवेट करते हैं. वहीं अब एक बार फिर ऋतिक ने अपनी फिटनेस से जुड़ा एक नया अपडेट शेयर किया है.
वर्कआउट के बाद किस डाइट को फॉलो करते है ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट के बाद के खाने की खास थाली की एक तस्वीर शेयर की है. इस थाली में ज्वार की रोटी, भिंडी, चुकंदर, बैंगन, पापड़ी, लौकी, अंडे का व्हाइट पार्ट और दाल शामिल है. ऋतिक ने इसे अपना पसंदीदा ‘इंडियन मिक्स’ कहा और लिखा कि यह फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर है.
उन्होंने मजाक में लिखा, ‘उफ… इससे बेहतर और क्या हो सकता है?’ ऋतिक के फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर कई कमेंट्स कर हैरानी जताई है. एक फैन ने लिखा, ‘मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं खाया’, एक फैन ने पूछा, ‘क्या आप हर तरह का खाना तीखा खाते हैं?’, तो वहीं एक फैन ने ऋतिक की तारीफ में लिखा, ‘हमेशा की तरह इन्स्पिरेशनल.’
कब रिलीज होगी ‘कृष 4’?
Read More at www.abplive.com