Singh Weekly Horoscope 2026: सिंह राशि वालों को विदेश में नौकरी पाने के मिलेंगे अवसर, पुराने संपर्क फिर मजबूत होंगे

Singh Weekly Horoscope 2 to 8 February 2026: वीक स्टार्टिंग शुभता और सौभाग्य को लिए है. आपको करियर बिज़नेस रिलेटेड कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. आपको भाग्य और कर्म का सहयोग मिलने से मनचाही सफलता प्राप्त होगी. आप अपने बेस्ट फ्रेंड्स एंड वेल विशर की मदद से अपने सपनों को साकार करने में कामयाब होंगे.

  • यदि किसी योजना या कारोबार में आपका धन फंसा था तो वह बेस्ट फ्रेंड्स या फिर किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल आएगा.
  • कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी. सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है. उन्हें इस कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है.
  • आपके वरिष्ठ आप पर मेहरबान रहेंगे. समाज में आपकी विश्वसनीयता और लोकप्रियता बढ़ेगी. मिड वीक आपका मन धार्मिक कार्यों में ज्यादा रमेगा.
  • इस दौरान आप पूजा-पाठ, यज्ञ-अनुष्ठान या फिर कोई धार्मिक यात्रा कर सकते हैं.
  • इस दौरान भौतिक सुख-साधन से जुड़ी कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं.
  • नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है.
  • निजी मामलों में धैर्य रखें, जल्द प्रतिक्रिया से स्थिति बिगड सकती है. निर्णय लेते समय सौ बार सोचें नहीं तो बनते काम बिगड़ जाते हैं. 
  • बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा.
  • प्रेम संबंध में मजबूती आएगी. लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.
  • मैरिड लाइफ सुखमय बना रहेगा. लाइफ पार्टनर के जरिए सुख-सहयोग प्राप्त होगा. सेहत सामान्य रहेगी. नकारात्मकता से खुद को बचाना होगा.

Kark Weekly Horoscope 2026: कर्क साप्ताहिक राशिफल, प्रॉपर्टी खऱीदने का सपना होगा पूरा, बढ़ेगी आय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Read More at www.abplive.com