Dhurandhar Record: गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हुआ FA9LA सॉन्ग, अक्षय खन्ना के डांस ने मचायी तबाही

Dhurandhar Record: 2025 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म धुरंधर ने पहले सिनेमाघरों में जबरदस्त तहलका मचाया और अब ओटीटी पर भी वही जादू दोहरा रही है. लेकिन इस फिल्म की चर्चा सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने एक इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

FA9LA गाना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

फिल्म का गाना FA9LA आज दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. खास बात ये है कि ये गाना हिंदी में नहीं था, इसके बावजूद दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया. इस गाने पर अक्षय खन्ना का डांस स्टेप सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि हर प्लेटफॉर्म पर लोग उसी स्टेप को कॉपी करते नजर आए. अब यही गाना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है.

2026 में भारत टूर की तैयारी कर रहे फ्लिपराची

दरअसल, FA9LA ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट में सबसे लंबे समय तक टॉप पर बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है, जिसके चलते इसे गिनीज बुक में जगह मिली. फिल्म में शामिल होने के बाद फ्लिपराची भारत में भी तेजी से पॉपुलर हो गए हैं और अब वे मार्च 2026 में भारत टूर की तैयारी कर रहे हैं.

भारत में बने इस फिल्म के बड़े रिकॉर्ड

  • भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म – ₹890 करोड़ ग्रॉस
  • 800 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म
  • हिंदी वर्जन में ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ा
  • लगातार 28 दिनों तक ₹10 करोड़+ नेट कलेक्शन, ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Records: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े, देखें पूरी लिस्ट

यहां देखें धुरंधर का ट्रेलर

The post Dhurandhar Record: गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हुआ FA9LA सॉन्ग, अक्षय खन्ना के डांस ने मचायी तबाही appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com