साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और साउथ की ही पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. रश्मिका और विजय की शादी की खबरों से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा है. कोई इनकी शादी की तारीख का खुलासा करता है, तो कोई वेन्यू का. इन वायरल होती खबरों से परेशान होकर अब खुद रश्मिका मंदाना ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने बताया है कि उनकी और विजय की शादी कब है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक उनके क रिपोर्टर ने रश्मिका से इस बारे में बात की, जिसके जवाब में रस्मिका ने भी मना किया. यानी कि रश्मिका ने साफ इनकार कर दिया है कि 2 फरवरी को उनकी और विजय की शादी नहीं हो रही है. रश्मिका के एक ना ने इन खबरों पर फाइनली फुल स्टॉप लगा दिया है.
कहां आई अफवाह?
दरअसल इंस्टाग्राम पर एक इंफ्लुएंसर ने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वो इस समय उदयपुर के जिस पैलेस में हैं वहां शादी की तैयारियां चल रही हैं. ये शादी किसी और की नहीं विजय दंवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की है. बस फिर क्या था, देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि हर जगह हैडलाइन बन गया. इस वीडियो में बताया गया था कि विजय और रश्मिका की 2 फरवरी को शादी है.
एक और तारीख भी आई है सामने
वैसे एक ही नहीं सोशल मीडिया पर एक और तारीख सामने आई है विजय और रश्मिका की शादी की. कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को सात फेरे लेंगे. ये शादी उदयपुर के एक पैलेस में होगी और इसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त ही शामिल होंगे. हालांकि ये तारीख भी पुख्ता नहीं है. ये केवल सोशल मीडिया पर फैली हुई अफवाह है.
बता दें कि अक्तूबर 2025 में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें सामने आी थीं. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार दोनों की सगाई हो चुकी है. जिसके बाद रश्मिका के हाथ में भी लोगों को सगाई की अंगूठी नजर आई थी. तभी से इन दोनों की शादी की खबरें भी आना शुरू हो गई थीं. हालांकि विजय या रश्मिका में से किसी ने भी अब तक ऐसी खबरों पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी. दोनों सगाई की बात भी अब तक कंफर्म नहीं की है.
Read More at www.abplive.com