‘बॉर्डर 2’ vs ‘मर्दानी 3’: रानी मुखर्जी की फिल्म से सनी देओल की बढ़ी टेंशन, रविवार का कलेक्शन चौंकाने वाला

सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का इस वक्त कॉम्पिटीशन रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ से है. दोनों ही फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. वैसे देखा जाए तो रानी मुखर्जी की फिल्म धीरे- धीरे अपने पैर पसार रही है. ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स और सनी देओल के लिए ये टेंशन वाली बात है. हालांकि ‘मर्दानी 3’ को रिलीज हुए अभी महज तीन दिन ही हुए हैं. तो वहीं ‘बॉर्डर 2’ पिछले 10 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. दोनों फिल्मों का रविवार का कलेक्शन भी चौंका देने वाला है.

‘मर्दानी 3’ का अब तक का कलेक्शन
‘मर्दानी 3’ फिल्म 30 जनवरी को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सैकनिक के मुताबिक 4 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 56.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, फिल्म ने दूसरे दिन 6.34 करोड़ रुपये कमाए. तो वहीं तीसरे दिन इस फिल्म का कारोबर रात 8 बजे तक में ही 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है. ऐसे में तीसरे दिन यानी रविवार का आंकड़ा रात 10 बजे तक 8 करोड़ तक पहुंच सकता है. ये इस फिल्म के लिए एक अच्छा संकेत है. अब तक ‘मर्दानी 3’ का कुल कलेक्शन 16.59 करोड़ हो चुका है.

बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म से सनी देओल की बढ़ी टेंशन, रविवार का कलेक्शन चौंकाने वाला

‘बॉर्डर 2’ का 10 दिन का कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ का कारोबार कर लिया था. जिसके बाद लगातार इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही गया था और सैकनिक के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ की कमाई कर ली थी. अब फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन में रात 8 बजे तक 20.47 करोड़ का कारोबार किया है. जिसे मिलाकर कुल 10 दिनों का कलेक्शन 273.22 करोड़ रुपये हो गया है.

बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म से सनी देओल की बढ़ी टेंशन, रविवार का कलेक्शन चौंकाने वाला

‘मर्दानी 3’ vs ‘बॉर्डर 2’
रानी मुखर्जी स्टारर ये फिल्म एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है. ऐसे में ये फिल्म कछुए की चाल से ही चलेगी. वहीं दूसरी तरफ सनी देओल की फिल्म ने खरगोश की रफ्तार से शुरुआत की थी जो अब ठीली पड़ रही है. ‘मर्दानी 3’ का दिन पर दिन बढ़ता कलेक्शन कहीं ना कहीं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के लिए खतरे की घंटी है. ‘बॉर्डर 2’ वॉर ड्रामा फिल्म है जिससे लोगों के इमोशंस भी जुड़े हैं तो इसका फायदा भी फिल्म को मिला है. लेकिन ‘मर्दानी 3’ के सामने अब ये फिल्म घुटने टेकती नजर आ रही है. हालांकि ‘मर्दानी 3’ को स्क्रीन्स और शोज भी ‘बॉर्डर 2’ के मुकाबले कम ही मिले हैं, जिस हिसाब से फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है.

Read More at www.abplive.com