Budget 2026: पर्यटन और संस्कृति से भारत की किस्मत चमकेगी? ज्योतिषियों ने बताया बड़े बदलावों का संकेत!

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट 2026-27 में पर्यटन और सांस्कृतिक क्षेत्र को सेवा क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा ग्रोथ इंजन कहा गया. नए बजट में सरकार ने स्पष्ट किया कि, आने वाले सालों में देश की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक पर्यटन को विश्व स्तर पर ब्रांड इंडिया के रूप में पेश किया गया.

Budget 2026 Stock Market: बजट के बाद धड़ाम से गिरा शेयर बाजार, अचानक उतार-चढ़ाव के लिए कौन से ग्रह जिम्मेदार

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बजट पर क्या कहा?

इस निर्णय को ज्योतिषीय नजरिए से काफी शुभ माना जाता रहा है. भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, ‘भारत इस समय ऐसे ग्रह योग में प्रवेश कर चुका है, जहां धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक मजबूती आएगी. पर्यटन पर सरकार का ध्यान आने वाले समय में बड़े पैमाने पर रोजगार और धन का प्रवाह लाएगा.’ 

बजट 2026 की सबसे अहम घोषणा रही ‘आईआईएम प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड’ योजना, जिसके अंतर्गत देश के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा. पहली बार टूरिस्ट गाइड्स की ट्रेनिंग में आईआईएम जैसे संस्थानों को जोड़ा गया है. इससे पर्यटन क्षेत्र में पेशेवर सोच आने के साथ विदेशी पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा. 

बजट 2026 आर्थिक और सामाजिक स्तर पर लाएगा सकारात्मक परिवर्तन- सुरेश श्रीमाली

ज्योतिषाचार्य सुरेश श्रीमाली के अनुसार, सरकार का यह निर्णय आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. किसी भी देश की पहचान उसकी संस्कृति और इतिहास से जुड़ी होती है, जो लंबे समय तक स्थिर विकास करता है. भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा स्थलों पर जिस हिसाब से निवेश हो रहा है, वह वैश्विक स्तर पर देश को मजबूत करेगा. 

सरकार का यह निर्णय खास तौर पर युवाओं के लिए एक सुनेहका मौका लेकर आया है. प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड्स के रूप में हजारों युवाओं को सम्मानजनक रोजगार भी मिलेगा. इससे न केवल बेरोजगारी कम होगी, बल्कि देश के छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. 

Budget 2026: गुरु की कृपा और सूर्य का तेज, माघ पूर्णिमा पर ज्योतिषीय योग में पेश होगा बजट

देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है- नीतिका शर्मा

एस्ट्रोलॉजर नीतिका शर्मा के अनुसार, यह बजट उस वक्त आया है, जब देश का भाग्य बदलाव के दौर से गुजर रहा है. पर्यटन, शिक्षा और सेवा से जुड़े क्षेत्रों में योजनाएं आने वाले 5-7 सालों में भारत आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बन सकता है. 

कुल मिलाकर, बजट 2026-27 में पर्यटन और भारतीय सांस्कृति को प्राथमिकता दी गई है, जो दिखाता है कि, सरकार अब देश की विरासत को सिर्फ गर्व ही नहीं बल्कि आर्थिक ताकत भी बनाना चाहता है. ज्योतिष और नीति, दोनों ही इस परिवर्तन को भारत के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Read More at www.abplive.com