Travel Stocks: ओवरसीज टूर पैकेज पर TCS घटकर हुआ 2%; Thomas Cook, Easy Trip के शेयर 3% तक चढ़े – thomas cook easy trip planners share rise up to 11 percent after budget 2026 announcement of tcs rate cut on overseas tour packages to 2 percent

थॉमस कुक और ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में 1 फरवरी को बजट के ऐलानों के बाद तेजी आई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में विदेश टूर प्रोग्राम पैकेज की बिक्री पर TCS दर कम करने का प्रस्ताव दिया। केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए, सीतारमण ने कहा कि बजट का मकसद इन पैकेजों पर TCS (Tax Collected at Source) दर को मौजूदा 5 प्रतिशत और 20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करना है। इसमें धनराशि को लेकर कोई शर्त नहीं होगी।

बजट 2026 की इस घोषणा के बाद ईज माय ट्रिप की पेरेंट कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर BSE पर 11 प्रतिशत बढ़कर 6.98 रुपये के हाई तक चले गए। बाद में शेयर 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 6.47 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। इसी तरह थॉमस कुक (इंडिया) के शेयर लगभग 5 प्रतिशत से बढ़कर 128.70 रुपये के हाई तक गए। बाद में शेयर फ्लैट लेवल पर 122.80 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 5700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

टूरिज्म सेक्टर के लिए और क्या ऐलान

बजट में टूरिज्म सेक्टर के लिए और भी कई ऐलान हुए हैं। वित्त मंत्री ने भारत में 5 मेडिकल वैल्यू टूरिज्म हब बनाने का भी प्रस्ताव दिया। वित्त मंत्री ने कहा, “प्राइवेट सेक्टर के साथ पार्टनरशिप में, ये हब इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स के तौर पर काम करेंगे जो मेडिकल, एजुकेशनल और रिसर्च सुविधाओं को जोड़ेंगे। यहां आयुष केंद्र, मेडिकल-वैल्यू टूरिज्म सुविधा केंद्र और डायग्नोस्टिक्स, पोस्ट-केयर और रिहैबिलिटेशन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। ये हब डॉक्टरों सहित हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए अलग-अलग मौके, रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।”

वित्त मंत्री ने देश भर में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों समेत सभी अहम जगहों के बारे में जानकारी को डिजिटल स्वरूप प्रदान करने के लिए एक ‘राष्ट्रीय गंतव्य डिजिटल ज्ञान ग्रिड’ बनाने का भी प्रस्ताव रखा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में ‘पारिस्थितिकीय तौर पर टिकाऊ’ पर्वतीय मार्गों को विकसित करने और एक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी बनाने का भी प्रस्ताव है। एक भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के साथ मिलकर 20 प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड्स का कौशल बढ़ाने के लिए एक पायलट योजना का भी प्रस्ताव है।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स के डायरेक्टर विनीत वर्मा ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के नेतृत्व वाले विकास, एक्सपीरिएंशियल टूरिज्म और व्यापार करने में आसानी पर जोर निवेशकों और ऑपरेटर्स दोनों को एक मजबूत संकेत भेजता है। यह एसेट क्रिएशन को तेज कर सकता है, क्वालिटी स्टैंडर्ड में सुधार कर सकता है, और सेक्टर की असली आर्थिक क्षमता को अनलॉक कर सकता है।

Read More at hindi.moneycontrol.com