Hazel Keech: युवराज-हेजल के बीच अनबन? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर आप भी हंस पड़ेंगे

Hazel Keech: सोशल मीडिया पर इन दिनों युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही फैंस चौंक गए, क्योंकि इसमें हेजल युवराज पर नाराज होती हुई नजर आ रही हैं और उनकी बातों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. वीडियो देखकर कई लोग सवाल करने लगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि हेजल युवराज को “छुट्टी देने” की बात कर रही हैं.

वीडियो में क्या कहती दिखीं हेजल?

इस वीडियो को हेजल कीच ने खुद शूट किया है. वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहती नजर आती हैं, “मैं युवी से पूरी तरह पक गई हूं. बस हो गया अब. हर जगह युवी ही युवी… घर के अंदर भी, बाहर भी. हर वक्त पीछे-पीछे. बहुत हो गया यार, अब युवी की तो छुट्टी.”

वीडियो देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है, लेकिन थोड़ी देर बाद साफ हो जाता है कि हेजल सिर्फ मस्ती कर रही हैं. उनका अंदाज पूरी तरह फन और ह्यूमर से भरा हुआ है. युवराज और हेजल को अक्सर साथ देखा जाता है और फैंस उनकी बॉन्डिंग को काफी पसंद करते हैं.

कौन हैं हेजल कीच?

हेजल कीच एक्ट्रेस रह चुकी हैं और उन्हें सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में देखा गया था, जहां उन्होंने करीना कपूर की दोस्त का किरदार निभाया था. उस रोल से उन्हें अच्छी पहचान मिली थी. इसके बाद हेजल युवराज सिंह से शादी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं.

The post Hazel Keech: युवराज-हेजल के बीच अनबन? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर आप भी हंस पड़ेंगे appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com